भोपाल।
भेल शिक्षा मंडल द्वारा संचालित जवाहर लाल नेहरू स्कूल सीनियर विंग में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 26 विद्यार्थियों को शपथ दिलवाई गई। कार्यक्रम का शुभारभ मुख्य अतिथि जीपी बघेल(जीएम क्वालिटी),प्रेसिडेंट भेल शिक्षा मंडल ने दीप प्रज्वलित कर व सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। समारोह में कक्षा 12 वीं के जीवेष लीलानी, स्कूल कप्तान और कक्षा ग्यारहवीं के दिव्य ज्योति सिंह, संस्कृति जैन, स्कूल के उपकप्तान चयनित किए गए। चारों सदनों (विद्युत, विजयन्त,विक्रान्त, विशाल,) के कप्तान और सांस्कृतिक प्रभारी अविराज बाजपेई, अनुशासन प्रभारी नुपुर वर्मा, खेल प्रभारी वैभव सिंह नियुक्त किए गए।
मुख्य अतिथि भेल महाप्रबंधक जीपी बघेल ने चयनित विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई दी और कहा कि अच्छे नेतृत्व में यह गुण होना चाहिए कि सबको साथ लेकर आगे बढ़ें। विद्यार्थी विद्यालय में ही विभिन्न जिम्मेदारियों को निभाते हुए देश के बेहतर नागरिक बन सकते हैं। छात्रों के सर्वागींण विकास के लिए प्रयत्नशील रहने में जवाहर लाल नेहरू विद्यालय बीएचईल सीनियर विंग भोपाल की प्रशंसा भी की। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य महोदय सुनील पाठक ने कहा कि विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता का विकास होना चाहिए। सतत प्रयत्नशील रहने पर सफलता अवश्य मिलती है। जवाहर लाल नेहरू विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य, उप प्राचार्य ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सभी का स्वागत किया ।
इस मौके पर टीयू सिंह (एजीएम टीएडी) भेल शिक्षा मंडल के उपाध्यक्ष, यादवेन्द्र दत्त यादव सीनियर डीजीएम (टीएम) सचिव भेल शिक्षा मंडल, आरिफ सिद्दीकी (एजीएम एचआर) जीसी सदस्य, शशि भूषण (सीनियर मैनेजर) वित्त प्रबंधक भेल शिक्षा मंडल, शालिनी शर्मा मैनेजर (एमआरएक्स) संयुक्त सचिव, रश्मि परमहंस( प्रसूति विभाग अध्यक्ष) सी मेम्बर, आरबी सिंह (एडमिनिस्ट्रेटिव) भेल शिक्षा मंडल एवं विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सुनील पाठक मौजूद रहे।
