21.6 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल में मनाया गया राजभाषा उत्सव सम्मान समारोह

बीएचईएल में मनाया गया राजभाषा उत्सव सम्मान समारोह

Published on

भेल हरिद्वार ।

बीएचईएल हरिद्वार में विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं एवं प्रोत्साहन योजनाओं के विजेताओं को सम्मानित करने के लिए राजभाषा उत्सव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एवं बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक प्रवीण चन्द्र झा ने दीप प्रज्वलन द्वारा किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए श्री झा ने कहा कि हिंदी का स्वरूप काफी व्यापक हो गया है । उन्होंने कहा कि विभिन्न ऐप की सहायता से हम अपने कार्यों में राजभाषा हिंदी को बढ़ावा दे सकते हैं ।

श्री झा ने बताया कि विभिन्न राजभाषा समितियों एवं चक्रों के विशेष प्रयासों से, बीएचईएल हरिद्वार में राजभाषा कार्यान्वयन में सतत वृद्धि हो रही है । मुख्य अतिथि द्वारा बीएचईएल हरिद्वार की अर्धवार्षिक गृह पत्रिका भेल गंगा के प्रथम अंक का विमोचन भी किया गया । इससे पहले महाप्रबंधक आलोक कुमार ने सभी अतिथियों एवं पुरस्कार विजेताओं का स्वागत करते हुए, प्रभाग में वर्ष के दौरान आयोजित की गई, राजभाषा कार्यान्वयन संबंधि वशिष्ट उपलब्धियों एवं गतिविधियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया ।

इस अवसर पर श्री झा, विशिष्ट अतिथि एवं महाप्रबंधक सीएफएफपी वीके रायजादा एवं आलोक कुमार ने, राजभाषा उत्सव के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं एवं प्रोत्साहन योजनाओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया । कार्यक्रम का संचालन सुश्री मनीषा शर्मा तथा सतीश कुमार गुप्ता ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन वरि. उप महाप्रबंधक हरीश सिंह बगवार ने दिया । इस अवसर पर महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, हिंदी समितियों एवं चक्रों के अध्यक्ष तथा सचिव एवं राजभाषा विभाग के अधिकारी व कर्मचारी आदि मौजूद थे।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR प्रक्रिया को ठहराया वैध, केंद्र को रिपोर्ट भेजने के निर्देश

चुनाव आयोग को विशेष पुनरीक्षण का अधिकार नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार...

भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, 11वीं की छात्रा थी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी...

मध्यप्रदेश में जमकर तप रहा नौतपा, 16 शहरों में 44 पार पारा, 3 दिन बारिश-आंधी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई...

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...