7.2 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeभेल न्यूज़पिछड़ी जातियों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार: राज्य मंत्री...

पिछड़ी जातियों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार: राज्य मंत्री श्रीमती गौर

Published on

भेल भोपाल।

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण,विमुक्त, घुमंतु एवं अर्ध घुमंतु राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कृष्णा गौर ने कहा कि विमुक्त, घुमंतू और अर्ध घुमंतु जातियों के विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। जन अभियान परिषद के माध्यम से इन विमुक्त घुमंतु एवं अर्ध घुमंतु की 51 जातियों के परिवारों के समेकित विकास के लिए सर्वेक्षण कार्य शुरू किया जाएगा। राज्यमंत्री श्रीमती गौर मंगलवार को मंत्रालय में विभागीय अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रही थीं।

उन्होंने कहा कि जन अभियान परिषद पहले चरण में 12 जिलों के 71 ब्लॉक में यह सर्वेक्षण करेगा। सर्वेक्षण की कार्रवाई 30 अप्रैल 2025 से प्रारंभ होकर 30 सितंबर 2025 तक चलेगी। सर्वेक्षण का उद्देश्य इन समुदाय के लोगों की जीवनशैली, पारंपरिक व्यवसाय और सांस्कृतिक परंपराओं की जानकारी का दस्तावेजीकरण करना है। कई बार इस समुदाय के लोगों के द्वारा निरंतर स्थान बदलने के कारण यह किसी भी भौगोलिक सीमा के सर्वेक्षण में नहीं आ पाते हैं। एक स्थान पर निवास ना होने के कारण जातियों के आधार कार्ड, समग्र कार्ड इत्यादि की उपलब्धता भी नहीं होती है। ऐसे में इस सर्वेक्षण से शासन की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लाभ इन घुमंतू जातियों को मिल सके, इन समुदाय के रहने वाले स्थलों की पहचान हो सके और इसके साथ ही स्थान परिवर्तन का समय कारण व अन्य तथ्यों की जानकारी एकत्रित की जाएगी। बैठक में जन अभियान परिषद के कार्यपालक निदेशक डॉ मुकुल लाड़, जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त मोहन नागर, विभाग के प्रमुख सचिव ई रमेश कुमार, संचालक विमुक्त, घुमंतु एवं अर्ध घुमंतु नीरज वशिष्ठ, उप संचालक दीप्ति कोटस्थाने उपस्थित थे।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

भेल भोपाल में ठेका श्रमिकों के लिए स्मार्टफोन प्रतिबंधित, समय पालन और अनुशासन पर सख्ती

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विभाग ने कारखाना परिसर...

बीएचईएल के 33 एजीएम आज देंगे जीएम पद का इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट में झांसी और भोपाल यूनिट के...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...