9.5 C
London
Sunday, March 8, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल के फाउंड्री गेट पर आये दिन पेट्रोल-टायर की होती चोरी

भेल के फाउंड्री गेट पर आये दिन पेट्रोल-टायर की होती चोरी

Published on

भोपाल

महारत्न कंपनी भारत हेवी इलेक्टिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल कारखाने के बाहर खड़े वाहन असुरक्षित हैं। आये दिन यहां की गाडिय़ों से पेट्रोल, टायर और मीटरों का चोरी होना आम बात हो गई है। यहां यह बता देना भी जरूरी है कि भेल सीआईएसएफ के अलावा सालाना करोड़ों रुपए प्रायवेट सिक्यूरिटी ऐजेंसियों पर खर्च कर रहा है बावजूद इसके यहां पर चोरी थमने का नाम नहीं ले रही है। मामला है भेल के 5 नं. फाउंडी गेट के प्रवेश द्वार का।

जानकारी के मुताबिक भेल में काम कर रहे ठेका श्रमिकों के साथ-साथ ट्रेनिंग करने आए लोगों को कारखाने के अंदर वाहन ले जाने की अनुमति नहीं है। इसलिए इन लोगों को अपने वाहनों को बाहर खड़ा कर अंदर जाना पड़ता है। नाम न छपने की शर्त पर भेल के एक ठेका श्रमिक ने बताया कि यहां से कई बार उसके वाहन से पेट्रोल चोरी हो चुका है। यही नहीं यहां के कई वाहनों के टायर के अलावा गाडिय़ों के मीटर तक चोरी हो चुके हैं।

ठेका मजदूर नेता मनीष गौतम ने बताया कि इस मामले को प्रबंधन को गंभीरता से लेना चाहिये । जब भी कोई कर्मचारी या ठेका श्रमिक इसकी शिकायत सीआईएसएफ को करता है तो वह कहते हैं कि बाहर की जिम्मेदारी प्रायवेट सिक्यूरिटी ऐजेंसियों की है और जब ऐजेंसियों के कर्मियों से इसकी शिकायत की जाती है तो वह सीआईएसएफ पर थोप देते हैं। गौरतलब है कि भेल प्रबंधन टाउनशिप की सुरक्षा के लिए करोड़ों रुपए खर्च करता है, बावजूद इसके यहां पर चोरियां थमने का नाम नहीं ले रही है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this

भेल बरखेड़ा में मास्टर्स बैडमिंटन में कड़े मुकाबले, गीते-नियोगी पहुंचे फाइनल

भोपाल भेल खेल प्राधिकरण, बरखेड़ा में खेली जा रही 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...

उत्पादन लक्ष्यों को पूरा करने के लिए बीएचईएल भोपाल में 22 और 29 मार्च को रहेगा कार्य दिवस

भोपाल भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल ने वर्ष 2025-2026 की अंतिम तिमाही के निर्धारित...