2 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल टाउनशिप की झुग्गी बस्तियों में बिजली कटौती

भेल टाउनशिप की झुग्गी बस्तियों में बिजली कटौती

Published on

भोपाल

भेल टाउनशिप की झुग्गी बस्तियों में इन दिनों अघोषित बिजली कटौती की जा रही है । इससे परेशान बस्ती के लोगों ने गोविंदपुरा विधायक श्रीमती कृष्णा गौर से शिकायत की । श्रीमती गौर ने भेल के महाप्रबंधक प्रमुख को पत्र लिखकर कहा है कि म.प्र. विद्युत वितरण कंपनी और भेल प्रशासन द्वारा लगातार शिकायत करने के बाद भी बिजली कनेक्शन नहीं दिये जा रहे हैं । इसके चलते भेल प्रशासन सुबह 8 से 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति रोजाना बंद कर रहा है ।

श्रीमती गौर का कहना है कि बीएचईएल क्षेत्र में झुग्गीवासी यहां पर विगत 40 से 50 वर्षों से अधिक समय से निवासरत हैं । यहां यह बताना जरूरी है कि ये झुग्गीवासी म.प्र. विद्युत मंडल म.प्र.म.क्षे.वि.वि. तथा बीएचईएल प्रबंधन के समक्ष कई बार आवेदन एवं निवेदन किया कि उन्हें नियमित कनेक्शन दे दिया जाये । इसके लिये इस क्षेत्र के विधायक एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमत्री स्व. श्री बाबूलाल गौर द्वारा भे प्रबंधन एवं विद्युत वितरण कंपनी के समक्ष के अनुरोध प्रस्तुत किया गया था। मेरे द्वारा भी लगातार इस मामले को संबंधितों के समक्ष रखा जा रहा है ।

विद्युत कंपनी का कहना है कि बीएचईएल उनका एचटी उपभोक्ता है इसलिये वह इस क्षेत्र में अन्य किसी को अपने स्तर से विद्युत आपूर्ति नहीं कर सकते हैं । बीएचईएल प्रबंधन द्वारा विद्युत कंपनी के समक्ष ऐसा कोई प्रस्ताव अभी तक प्रस्तुत नहीं किया गया है कि जिस पर विचार कर म.प्र.म.क्षे.वि.वि. कंपनी इन झुग्गी बस्तियों को बिजली कनेक्शन दे सके । उन्होंने भेल के मुखिया से मांग की है कि जल्द से जल्द इस समस्या का निराकरण कर विद्युत आपूर्ति जारी रखें ।

 

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

बीएचईएल देश के विकास की आधारशिला — केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री  एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को बीएचईएल  हरिद्वार का...

बीएचईएल के एक नेता की सोसायटी चर्चाओं में,अध्यक्ष पद व गेट पास भी खतरे में

बीएचईएल के नेताओं के कई मामले यूं तो चर्चाओं में रहते ही हैं लेकिन...