10.9 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल लेडीज़ क्लब में अध्यक्षा निगम के स्वागत के साथ मनाया प्री-दीवाली...

बीएचईएल लेडीज़ क्लब में अध्यक्षा निगम के स्वागत के साथ मनाया प्री-दीवाली समारोह

Published on

-अलग-अलग प्रान्तों के नृत्यों की दी प्रस्तुतियां,गरबा प्रतियोगिता का आयोजन

भोपाल

बीएचईएल लेडीज़ क्लब में अध्यक्षा श्रीमति नविता निगम के स्वागत के साथ प्री-दीवाली समारोह मनाया गया। इस अवसर पर क्लब की उपाध्यक्षा श्रीमती सुमन बंसल ने उनका जोरदार स्वागत किया। क्लब की सदस्यों ने अलग-अलग प्रान्तों के नृत्यों की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गरबा प्रतियोगिता का आयोजन था जिसमें सभी ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। साथ ही सभी सेंटर के कर्मचारियों के लिए रंगोली एवं कलश प्रतियोगिता भी रखी गई।

इस मौके पर सभी की दीपावली की शुभकामनाए देते हुए कहा कि हम सभी को मिलकर संस्था के कार्यों को आगे बढ़ाना है। गरबा प्रतियोगिता में श्रीमती स्वाति बघेल प्रथम, श्रीमती मेघा सिंह द्वितीय, नेहा वर्मा तृतीय, श्रीमती मोनिका साहू चतुर्थ, श्रीमती युकांशी देवगन सर्वश्रेष्ठ पोशाक, श्रीमती संपदा प्रदीप उत्तम आभूषण, श्रीमती प्रीति सिंह बेस्ट प्रॉप्स एवं अन्य को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।

रंगोली कलश सज्जा प्रतियोगिता में स्कील सेंटर प्रथम, वाटिका सेंटर द्वितीय, कम्प्यूटर सेंटर, वोकेशनल सेंटर चतुर्थ एवं अन्य सेंटर को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। इस अवसर पर सभी सेंटर की उपाध्यक्षा एवं क्लब की सदस्याएं उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन क्लब की सचिव श्रीमती मनीषा शर्मा एवं आभार कोषाध्यक्षा श्रीमती रीना राणा द्वारा किया गया।

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

बीएचईएल देश के विकास की आधारशिला — केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री  एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को बीएचईएल  हरिद्वार का...