भोपाल
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में 15 नवंबर से 26 नवंबर तक बीएचईएल भोपाल इकाई में कर्मचारी एवं उनके परिवार के सदस्यों के लिए जनजातीय गौरव एवं राष्ट्र्रीयता विषय पर कविता लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई । सचदेव सोनी, क्यूटीएन विभाग को प्रथम पुरस्कार दिया गया एवं एमके भगत अपर महाप्रवंधक सीएटी को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया । कुमारी ऋषिता मरावी, पुत्री उमेश मरावी, उप प्रवंधक को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया । इस शृंखला में बीएचईएल भोपाल उद्योग नगरी में स्थित जवाहर एवं विक्रम स्कूल में जनजातीय धरोहर एवं संस्कृति विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमे लगभग 200 बचों ने भागीदारी की । इस प्रतियोगिता में हार्दिक सोनवाने,ग्रुप ए, जवाहर लाल नेहरू स्कूल एवं अनिकेत चौधुरी, गु्रप बी , विक्रम हाइयर सेकोण्डारी स्कूल को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया । इस दौरान बीएचईएल भोपाल इकाई मे स्थित डिजिटल स्क्रीन पर भगवान बिरसा मुंडा के चित्र और उनकी गाथाएँ प्रदर्शित की गई।
