भोपाल
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि सावर्जनिक क्षेत्र की कंपनियां रिकॉर्ड रिटर्न दे रही हैं और इनपर निवेशकों का भरोसा बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने राज्यसभा में राष्ट्र्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को लेकर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि देश में 2014 में 234 सार्वजनिक उपक्रम थे लेकिन आज इनकी संख्या 254 है। कंपनियां रिकॉर्ड रिटर्न दे रही, निवेशकों का भरोसा बढ़ रहा उन्होंने कहा सावर्जनिक क्षेत्र की कंपनियां रिकॉर्ड रिटर्न दे रही हैं और इनपर निवेशकों का भरोसा बढ़ रहा है।
गौरतलब है कि बीएसई पीएसयू सूचकांक में पिछले दो साल में लगभग 106 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। हालांकि इस दौरान बीएसई सेंसेक्स ने 25.22 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में भी इस दौरान अच्छी तेजी देखी गयी। बीएसएनएल-एमटीएनएल किसने बर्बाद किया। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों का आरोप लगाने वाले पहले वह यह बताएं कि एमटीएनएल, बीएसएनएल, एयर इंडिया को किसने बर्बाद किया था। उन्होंने कहा कि एलआईसी को लेकर भी अफवाह फैलाई गई लेकिन एलआईसी का शेयर आज रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। एलआईसी का शेयर बुधवार को 8.60 प्रतिशत चढ़कर 1044.45 रुपये पर बंद हुआ।
लोग तीसरे कार्यकाल को मोदी-3.0 कह रहे
प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी सरकार के 10 सालों के कार्यकाल को बड़े व निर्णायक फैसलों वाला करार देते हुए बुधवार को अगले पांच सालों में बुलेट ट्रेन के सपने को साकार करने से लेकर ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान को नयी ऊंचाई पर ले जाने का भरोसा दिलाया और दावा किया कि देश आगामी चुनाव में ‘वारंटी खत्म हो जाने वालों पर नहीं बल्कि ‘गारंटी पर विश्वास करने वालों पर भरोसा जताएगा। पीएम मोदी ने कहा कि अगला लोकसभा चुनाव अब दूर नहीं है और लोग अभी से उनके तीसरे कार्यकाल को मोदी-3.0 कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि ”हम अगले पांच सालों में भारत की नींव को मजबूत करने के लिए पूरी शक्ति लगा देंगे।
