17.9 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़“गुणवत्ता ही उज्जवल भविष्य का आधार है” – प्रवीण चन्द्र झा

“गुणवत्ता ही उज्जवल भविष्य का आधार है” – प्रवीण चन्द्र झा

Published on

हरिद्वार,

बीएचईएल हरिद्वार में गुणता माह का समापन एक भव्य समारोह के माध्यम से हुआ । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक श्री प्रवीण चन्द्र झा थे । इस वर्ष के गुणता माह की विषयवस्तु थी “गुणवत्ता सर्वप्रथम – सहयोग से सफलता” ।

समारोह को सम्बोधित करते हुए श्री प्रवीण चन्द्र झा ने सभी को गुणता माह के सफल आयोजन हेतु बधाई दी । उन्होंने कहा कि अपनी जिस उत्पादन गुणवत्ता के लिए हम जाने जाते हैं, उसे हमें बरकरार रखना है । साथ ही श्री झा ने रिवर्क और रिजेक्शन में कमी लाने पर विशेष जोर दिया । महाप्रबंधक (गुणता एवं व्यापारिक उत्कृष्टता) श्री प्रशांतो माजी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जा सकता है । अपर महाप्रबंधक (क्यूए) श्री प्रदीप कुमार बंसल ने गुणता माह में आयोजित किए गए कार्यक्रमों का विवरण प्रस्तुत किया ।

उल्लेखनीय है कि गुणता माह के दौरान बीएचईएल हरिद्वार में गुणता से सम्बन्धित विभिन्न कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं आदि आयोजित की गईं, जिनके विजेताओं को समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत भी किया गया । अंत में अपर महाप्रबंधक (क्यूसी) श्री अमित कुमार शर्मा ने कार्यक्रम में भाग लेने के लिये सभी को धन्यवाद दिया । इस अवसर पर महाप्रबन्‍धकगण, वरिष्‍ठ अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित थे ।

Latest articles

भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, 11वीं की छात्रा थी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी...

मध्यप्रदेश में जमकर तप रहा नौतपा, 16 शहरों में 44 पार पारा, 3 दिन बारिश-आंधी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई...

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...