2 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल मैनेजमेंट के वादा खिलाफी के विरोध में क्षेत्रीय विधायक कृष्णा गौर...

भेल मैनेजमेंट के वादा खिलाफी के विरोध में क्षेत्रीय विधायक कृष्णा गौर ने भी हुंकार

Published on

भोपाल

गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने मंगलवार को बीएचईएल कारखाने के फाउन्ड्री गेट पर भेल वक्र्स कान्टे्रक्ट एकता यूनियन के बैनर के तले आयोजित द्वारा सभा को संबोधित करते हुये कहा कि भेल प्रबंधन यदि श्रमिकों को प्रताडि़त करने से बाज नहीं आया तो इसके दुष्परिणाम उसे भुगतने पडेंग़े ।

श्रीमती गौर ने कहा कि भेल कारखाने की समृद्धि के लिये यहां के श्रमिक रात-दिन अपना पसीना बहाते हैं । कोविड के समय यहां के श्रमिकों ने प्रबंधन के साथ कंधा से कंधा मिलाकर कारखने की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लायें । श्रमिकों को पुरूस्कार मिलने के बजाये उनकी मजदूरी में कमी कर दी गई । जब श्रमिकों से प्रबंधन ने पांच दिन की हड़ताल खत्म करवाई थी तब प्रबंधन ने आश्वासन दिया था कि अप्रैल 2022 में इन श्रमिकों के वेतन वापिस किये जायेंगे । बैठकों को दौर चला किन्तु प्रबंधन वर्ग ने कोई निर्णय नहीं लिया । आज श्रमिक आंदोलन के लिये मजबूर है ।

श्रीमती गौर ने भेल प्रबंधन को चेतावनी देते हुये कहा यदि श्रमिकों के समस्याओं को शीघ्र हल नहीं किया तो श्रमिक कठोर कदम उठाने के लिये बाध्य होंगे जिसकी सभी जिम्मेदारी भेल प्रबंधन कि होगी । सभा को यूनियन के अध्यक्ष प्रशांत पाठक,कार्यकारी अध्यक्ष मेहर अली एवं श्रमिक नेता सुमित पटैरिया ने भी संबोधित किया । इस मौके पर नवनिर्वचित भाजपा पार्षद शक्ति राव,मधु शिवनानी,नीरज सिंह आदि के साथ बड़ी संख्या में श्रमिक मौजूद थे ।

25 सालों से शोषण
भेल भोपाल में विगत 20-25 वर्षों से नियमित रूप से कार्यरत वक्र्स कांट्रैक्ट के विभिन्न ठेकेदारों के माध्यम से कार्यरत ठेका श्रमिकों का भी प्रबंधन द्वारा आर्थिक शोषण किया जा रहा है । जिसमें महिला कल्याण समिति ,भेल शिक्षा मंडल,भेल उपभोक्ता भंडार ,ब्लू कम्प्यूटर सेंटर,हेल्पिंग हेन्ड इत्यादि में कार्यरत श्रमिकों को भी वेतन वृद्धि से वंचित रखा जा रहा है एवं वेतन कटौती की जा रही है जो न्याय संगत नहीं है । इस आशय का ज्ञापन यूनियन ने विधायक को सौंपा है ।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

बीएचईएल देश के विकास की आधारशिला — केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री  एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को बीएचईएल  हरिद्वार का...

बीएचईएल के एक नेता की सोसायटी चर्चाओं में,अध्यक्ष पद व गेट पास भी खतरे में

बीएचईएल के नेताओं के कई मामले यूं तो चर्चाओं में रहते ही हैं लेकिन...