9 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeभेल न्यूज़बारिश के बाद सड़कें सुधरें तो आम आदमी को मिले राहत

बारिश के बाद सड़कें सुधरें तो आम आदमी को मिले राहत

Published on

– भेल उद्योग नगरी के अधिकतर मार्ग बदहाल, इन पर पैदल भी चलना मुश्किल
– हिचकोले खाते निकलते हैं छोटे-बड़ेे वाहन, रात के अंधेरे में रहता है हादसे का डर

भोपाल

भेल टाउनशिप की बदहाल हो चुकी सड़कों पर चलना मुश्किल हो रहा है। यहां से रोजाना हजारों की संख्या में भेल कर्मचारियों के साथ आसपास क्षेत्रों से राजधानी भोपाल आने वाले लोग आवाजाही करते हैं। यहां की सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण दो पहिया और चार पहिया वाहन चालकों के साथ ही राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी होती है। रात के समय यह समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है।

भेल प्रबंधन बजट का रोना रोकर सड़कें सुधरवाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है । अंधेरे में सड़क पर हो चुके बड़े-बड़े गड्ढे वाहन चालकों और राहगीरों को दिखाई नहीं देते। ऐसे मेें वाहन चालकों को हादसे का डर बना रहता है, तो राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। भेल सूत्रों की माने तो नगर प्रशासन द्वारा भेल टाउनशिप की सड़कों की मरम्मत के लिए कॉर्पोरेट कार्यालय दिल्ली को इस संबंध में अवगत कराते हुए सड़कों के सुधार कार्य के लिए बजट की मांग की गई है।

लेकिन अब तक वहां से कोई जवाब नहीं आने और पैसे नहीं मिलने के कारण नगर प्रशासन सड़कों की मरम्मत नहीं करवा पा रहा है। ऐसे में भेल के अधिकारियों कर्मचारियों को सड़क पर हो चुके इन गड्ढों के बीच हिचकोले खाते हुए अपने-अपने घरों तक और वहां से कारखाने तक का सफर पूरा करना होगा। टाउनशिप की सड़कों पर हो चुके बड़े-बड़े गड्ढों की मरम्मत के नाम पर घरों से निकलने वाला मलबा और ईंट पत्थर भरकर गड्ढों की पूर्ति की जा रही है।

रहवासियों और दुकानदारों का कहना है कि सड़कों की मरम्मत को लेकर कई बार भेल नगर प्रशासन से शिकायत कर चुके हैं, इसके बाद भी अब तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। इससे टाउनशिप के रहवासियों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य बाजार विजय मार्केट की सड़कों के भी हाल बेहाल हैं। यहां सप्ताह में दो दिन बुधवार और शनिवार को सब्जी बाजार लगता है। जहां खरीदारी करने भेल टाउनशिप के ज्यादातर अधिकारी कर्मचारी आते हंै। इसके आसपास बीएचईएल के क्वार्टर होने के कारण बढ़ी संख्या में भेल के अधिकारी और कर्मचारी यहां निवास करते हैं। यहीं पर आमने सामने मंदिर होने से लोग पूजा-अर्चना करने आते हैं। यहां की यह सड़क शहर के कई मार्गों को जोड़ती है।

भेल कारखाने से लेकर रायसेन रोड, एमपी नगर, नर्मदापुरम रोड से लेकर पूरे भेल क्षेत्र के साथ ही बरखेड़ा पठानी, बर्रई, कटारा हिल्स होते हुए मिसरोद से आनंद नगर को जाने वाले बायपास को जोड़ती है। शार्ट कट होने के कारण कम दूरी होने और समय की बचत को देखते हुए ज्यादातर लोग इसी मार्ग से आवाजाही करते हैं। इस सड़क से रोजाना हजारों की संख्या में लोग दो पहिया, चार पहिया वाहनों के साथ ही पैदल आवाजाही करते हैं।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

बीएचईएल देश के विकास की आधारशिला — केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री  एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को बीएचईएल  हरिद्वार का...

बीएचईएल के एक नेता की सोसायटी चर्चाओं में,अध्यक्ष पद व गेट पास भी खतरे में

बीएचईएल के नेताओं के कई मामले यूं तो चर्चाओं में रहते ही हैं लेकिन...