13 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeभेल न्यूज़सड़क के अतिक्रमण को तुरंत हटाएं— राज्य मंत्री श्रीमती गौर

सड़क के अतिक्रमण को तुरंत हटाएं— राज्य मंत्री श्रीमती गौर

Published on

— निवास कार्यालय पर हुई आनंद नगर के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

भेल भोपाल।

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने कहा कि गोविंदपुरा क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य चल रहे हैं, लेकिन कई बार अतिक्रमण विकास कार्य में बाधा बन जाते हैं। यह बात उन्होंने सोमवार को निवास कार्यालय पर आनंद नगर में चल रहे कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान कही। बैठक में राज्यमंत्री श्रीमती गौर के समक्ष व्यापारियों ने कहा कि आनंद नगर से हथाईखेड़ा तक सीसी रोड के निर्माण के बाद दोनों तरफ नाली निर्माण के कार्य में तेजी लाई जाए और बारिश से पहले निर्माण कार्य पूरा हो जाए।

राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि नाली निर्माण के कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराया जाएगा, लेकिन व्यापारियों से अनुरोध है कि वह सड़क तक फैले अतिक्रमण को खुद हटा लें, ताकि नाली के निर्माण में किसी भी तरह की अड़चन खड़ी न हो। सड़क के दोनों तरफ, नाली और सड़क के बीच में पेपर ब्लॉक भी लगाए जाएंगे और उस पर पीले रंग से मार्किंग भी की जाएगी, ताकि व्यापारी पीली लाइन के आगे तक दुकान का सामान न रखें और ग्राहकों को गाड़ियां खड़ी करने में किसी तरह की असुविधा ना हो। उन्होंने इस बात पर चिंता व्यक्त की कि आनंद नगर में सड़कों पर गाड़ियां खड़ी होने से अतिक्रमण की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है।

राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह व्यापारियों और रहवासियों के साथ निरीक्षण कर जो भी बाधा नाली के निर्माण में आ रही है, उसे अतिशीघ्र दूर कर जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जाए। इस दौरान बैठक में अनिल कुमार जैन, राकेश श्रीवास्तव, दिलीप चौरसिया, हर्षित तिवारी, अनुराग राय, सुरेश चौकसे, पार्षद छाया ठाकुर और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी, आनंद नगर के व्यापारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Latest articles

भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम यादव रहे साथ

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तरुण चुघ और...

कॉकरोच पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत बोले- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरी नहीं मिलती

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में...

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

More like this

भेल की एचएमएस यूनियन ने किया भेल कैंटीन का औचक निरीक्षण

भोपाल। भेल भोपाल की एचएमएस यूनियन द्वारा आज कैंटीन क्रमांक 1 का औचक निरीक्षण...

21,000 करोड़ का ऐतिहासिक सबसे बड़ा ऑर्डर, बीएचईएल बनायेगा प्रयागराज में 2400 मेगावाट का सुपरक्रिटिकल पावर प्रोजेक्ट

भोपाल। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की अग्रणी इंजीनियरिंग कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकलल्स लिमिटेड (भेल)...

विश्व पर्यावरण दिवस पर बीएचईएल हरिद्वार में वृक्षारोपण, ईडी रंजन कुमार ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

‘आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करें’ हरिद्वार। विश्व पर्यावरण दिवस...