13.7 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeभेल न्यूज़शराब दुकान हटवाने रहवासियों ने किया अखंड रामायण पाठ, ऋषिपुरम तिराहे पर...

शराब दुकान हटवाने रहवासियों ने किया अखंड रामायण पाठ, ऋषिपुरम तिराहे पर दे रहे धरना

Published on

भेल भोपाल।

राजधानी में नए वित्त वर्ष से शुरू होने वाली शराब दुकानों का विरोध शुरू हो गया है। मंगलवार को अवधपुरी के ऋषिपुरम तिराहे पर शराब दुकान खुलने के विरोध में रहवासी 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ शुरु कर दिए हैं। रहवासी कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह से भी मिले हैं।

प्रदर्शन स्थल पर बैठे रमण तिवारी ने बताया कि सोमवार की शाम से शुरू अखंड रामायण पाठ मंगलवार की शाम तक चला। इसमें 100 से अधिक लोग शामिल हुए। हमने हनुमान जी से दुकान खोलने वालों को सद्बुद्धि देने और दुकान को कहीं और जगह शिफ्ट करने की प्रार्थना की है। यह पूरी तरह रिहायशी इलाका है। अखंड रामायण के पाठ के दौरान महिलाएं भी हाथों में तख्तियां लिए हुए बैठी थी। लोगों ने बताया कि धरना अभी जारी रहेगा।

इन कारणों से हो रहा विरोध
रहवासियों का कहना है कि जिस जगह दुकान खुल रही है, उससे 50 मीटर के दायरे में ही मंदिर, स्कूल, अस्पताल और बस स्टॉप भी है। इसके बाद भी यहां शराब दुकान खोली जा रही है। इसे लेकर वे प्रदर्शन कर रहे हैं। वे मंत्री कृष्णा गौर से भी मिले हैं। निवासी अनीता सिंह ने कहा कि जिस स्थान पर दुकान खोली जा रही है, वहां से महज दस कदम की दूरी पर स्कूल, बस स्टॉप, अस्पताल और मंदिर स्थित हैं। कॉलोनी के मुख्य गेट के सामने शराब दुकान खोलना पूरी तरह अनुचित है और हम इसे किसी भी कीमत पर नहीं बनने देंगे।

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

हैवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स यूनियन में नई कार्यकारिणी गठित: संजय चौधरी अध्यक्ष और कमलेश नागपुरे फिर बने महामंत्री

भोपाल। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध 'हैवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स यूनियन'  बीएचईएल भोपाल की वार्षिक...

भेल की इंसेंटिव स्कीम की समीक्षा के लिए 3 जुलाई को भोपाल में होगी संयुक्त समिति की बड़ी बैठक

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय, नई दिल्ली के अतिरिक्त महाप्रबंधक एवं...

बेहतर ईलाज का भरोसा दिलाकर सोनागिरी के बीमा अस्पताल को 3 साल पहले सुपर स्पेशलिस्ट तो बना दिया लेकिन सुविधाऐं नदारद

भोपाल और मंडीदीप के 4 लाख बीमित परिवार कराता है भोपाल। केंद्र सरकार के कर्मचारी...