8.8 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeभेल न्यूज़राजधानी में बिना मान्यता चल रहा स्कूल

राजधानी में बिना मान्यता चल रहा स्कूल

Published on

भेल भोपाल।

भोपाल में बिना मान्यता के स्कूल संचालित किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। अयोध्या नगर स्थित अरेंडी रोड पर आरपीएच गुरुकुल नामक स्कूल का संचालन किया जा रहा है, जबकि इसके पास वैध मान्यता नहीं है। स्कूल के गेट पर नर्सरी से कक्षा 4 तक के “एडमिशन ओपन” का बैनर लगा हुआ है और वर्तमान में लगभग 10 बच्चे यहां पढ़ रहे हैं।

इनमें दिव्यांशु लोधी नाम का एक छात्र कक्षा दूसरी में पढ़ रहा है। उसके पिता शेषराम लोधी ने बेटे का किसी और स्कूल में प्रवेश कराने के लिए आरपीएच स्कूल से टीसी (ट्रांसफर सर्टिफिकेट) मांगी, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने बहाने बनाकर टीसी देने से इनकार कर दिया। इस दौरान शेषराम को पता चला कि स्कूल के पास तो मान्यता ही नहीं है।

शेषराम लोधी ने बताया कि वे एक साल पहले गार्ड की नौकरी मिलने पर परिवार सहित भोपाल आए थे। बच्चों की पढ़ाई के लिए घर के पास मौजूद आरपीएच स्कूल में छोटे बेटे मधुराज का केजी-1 और बड़े बेटे दिव्यांशु का कक्षा 2 में एडमिशन कराया था। जब उन्होंने इस साल टीसी मांगी तो यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि स्कूल बिना मान्यता के संचालित हो रहा है। शेषराम का आरोप है कि स्कूल संचालक और प्रिंसिपल चुप रहने के लिए उन पर दबाव बना रहे हैं। कभी 15 हजार रुपए देने की पेशकश की जा रही है, तो कभी झूठे आरोपों में फंसाने की धमकी दी जा रही है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में आग उगल रहे सूरज, पारा पहुंचा 45 डिग्री पार

भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।...

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...

यूपी के लखीमपुर में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर

लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे सड़क हादसे में 9 लोगों की...

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

More like this

भेल सोसाइटी कर्मचारियों का फूटा गुस्सा : न पीएफ जमा, न ग्रेच्युटी, रिटायरमेंट के बाद भी ठोकर खाने को मजबूर

भोपाल। राजधानी भोपाल स्थित भेल की को-ऑपरेटिव समिति में काम करने वाले कर्मचारियों का...

भेल कर्मचारियों के लिए हॉलिडे होम्स की बुकिंग शुरू, प्रबंधन का जताया आभार

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के कर्मचारियों को प्रबंधन की ओर से बड़ी...

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...