11.9 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeभेल न्यूज़दादाजी धाम मंदिर में श्री हनुमान चालीसा, सामूहिक गीता पाठ का आयोजन

दादाजी धाम मंदिर में श्री हनुमान चालीसा, सामूहिक गीता पाठ का आयोजन

Published on

भेल भोपाल।

दादाजी धाम मंदिर रायसेन रोड पटेल नगर में हनुमान चालीसा सामूहिक गीता पाठ किया गया। इस अवसर पर दादाजी गुरुदेव के भक्त शिवरतन नामदेव, धनंजय बोरकर, अखिलेश श्रीवास्तव, पंडित राकेश स्वामी, अम्बिका आश्रम बालीपुर के सदगुरु गजानन महाराज के परम भक्तों (भोपाल निवासी) राजेंद्र पराशर,विजय कुमार, चौधरी,रामसिंह राजपूत,राम कुमार शर्मा,विश्वनाथ दशोरे, अशोक बिन,गोविंद सिंह चौहान,डॉ हेमंत, राधे श्याम हंसवाल, कैलाश नारायण, महेश किशोरे, सुरेश सोनपुरे द्वारा श्री शंकर पार्वती संवाद श्री गुरु गीता का भाव पूर्ण पाठ किया गया। गुरु गीता पाठ उपरांत गुरुगीता की सुमधुर आरती की।

श्री श्री 1008 श्री दादाजी गुरुदेव चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा जानकारी दी कि प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को सांय 7:30 बजे से भक्तों द्वारा हनुमान चालीसा पाठ किया जाता है। इस अवसर पर आप सभी भक्त उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें। 30 मार्च 2025 दिन रविवार से चैत्र नवरात्रि पर्व प्रारंभ हो रही है। इस अवसर पर मां दुर्गा जी का विशेष श्रृंगार प्रतिदिन किया जाएगा एवं सैकड़ों भक्तों के द्वारा अखंड दीपक प्रज्वलित किए जाएंगे। प्रथम पूजा गणपति भगवान, घट पूजन, कुलदेवी पूजन, इसके बाद नवग्रह पूजन के बाद जवारे की पूजन करने के बाद मां दुर्गा देवी जी के 9 स्वरूप की विधि विधान से पूजन, आरती की जाएगी। इसके पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा।

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

भेल भोपाल में ठेका श्रमिकों के लिए स्मार्टफोन प्रतिबंधित, समय पालन और अनुशासन पर सख्ती

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विभाग ने कारखाना परिसर...

बीएचईएल के 33 एजीएम आज देंगे जीएम पद का इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट में झांसी और भोपाल यूनिट के...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...