भेल भोपाल।
भेल क्षेत्र के अयोध्या एक्सटेंशन स्थित श्री राधा कृष्ण शिव मंदिर का चौथा स्थापना दिवस समारोह उत्साह के साथ मनाया जाएगा। 28 अप्रैल को सुबह भगवान शिवजी का महाअभिषेक होगा। उसके बाद सुंदरकांड, भजन संध्या, कन्याभोज और महाभंडारी प्रसादी वितरित होगी।
