भोपाल।
अयोध्या बायपास स्थित श्री हनुमान मंदिर में चल रही श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ के चतुर्थ दिन कथा वाचक सीताराम पाठक ने भगवान राम सीता विवाह की कथा सुनाई। भक्तों ने कथा वाचक सीताराम जी पाठक के मुखारविंद से कथा सुनी। कथा के श्रोतागण यशोदा, धर्मेन्द्र पाराशर, उमा, विपिन शर्मा, शिवानी श्याम पाठक, आरती मणिकांत असाटी, अनीता शर्मा, गोकुल कुशवाहा, दुबे जी महाराज, सतेन्द्र दुबे, राधे श्याम, शीतल माहेश्वरी, अशोक महाराज, अमित तिवारी, सुशीला पाठक, विनीत कौशिक, गौरी बीएल गुप्ता, राधे श्याम एवं समस्त मंदिर कमेटी के सदस्य मौजूद थे।
