25.9 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़विविध कला विकास समिति पिपलानी में श्रीराम का राज्याभिषेक एवं फैंसी ड्रेस...

विविध कला विकास समिति पिपलानी में श्रीराम का राज्याभिषेक एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता संपन्न

Published on

भोपाल।

विविध कला विकास समिति रामलीला में रावण दहन के पश्चात भगवान राम जब अयोध्या लौटे तो प्रजा ने जश्न मनाया और भगवान राम का राज्याभिषेक किया गया। रामजी का किरदार (लोकेश मौर्य), लक्ष्मण जी (सोहम पाटिल), सीता जी(काजल ठाकुर), भरत (अभय सक्सेना), हनुमान जी (योगेश सराठे) मुख्य भूमिका में रहे।श्री मनोज गुप्ता जी व्यवसायी,श्री रमन तिवारी जी प्रमुख अवधपुरी क्षेत्र जनकल्याण महासमिति ,आचार्य श्री शैलेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी कथा वाचक ,आशीष गुप्ता जी आदि अतिथियों के अतिरिक्त समिति सदस्यों ने भगवान राम का तिलक किया। राज्याभिषेक के पश्चात छोटे छोटे बच्चों (5 वर्ष से 12 वर्ष) हेतु फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमे 32 बच्चो ने भाग लिया, नन्हे नन्हे बच्चों ने विविध वेशभूषा धारण कर विविध प्रतिरुपो की प्रभावी प्रस्तुति दी। निर्णायक मंडल भी नन्हे नन्हे बालक,बालिको की प्रस्तुति देखकर मंत्रमुग्ध हो गए। निर्णायक श्रीमती डॉली द्विवेदी,प्रख्यात गायक,वादक,नृत्य निर्देशक एवम श्री गजानन संगीत विद्यालय सोनागिरी ,जेमिनी संगीत विद्यालय कोहेफिजा संचालक एवम श्रीमती दामिनी गौतम प्रिंसीपाल टैलेंट इंडिया एकेडमी संपदा भोपाल ने इस प्रतियोगिता के प्रतिभागियो का मूल्यांकन किया।सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए बच्चो की प्रभावी प्रस्तुतियों पर अंक प्रदान करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। प्रतियोगिता में प्रथम पुरुस्कार विभूति बरखानियां, अन्वी चौरसिया (द्वितीय पुरुस्कार), आरोही सिंह (तृतीय पुरूस्कार) मान्या सेन, तान्या सेन, स्वास्तिक यावले को क्रमश: सांत्वना पुरस्कार दिया गया । सभी बच्चों का दर्शकों ने तालिया बजाकर उत्साह वर्धन किया, श्रीमती डॉली द्विवेदी जी एवं श्रीमती दामिनी गौतम का स्वागत वरिष्ट उपाध्क्ष श्री श्याम सुंदर जी ,पूर्व महासचिव श्री शिवप्रसाद साहू, एवम वर्तमान महासचिव श्री आर एस अरोरा ने किया।फेंसीड्रेस प्रतियोगिता ,उपाध्यक्ष एवम संयोजक श्री सुरेश सोनपुरे, योगेश सराठे के दिशा निर्देशन में सार्थक ,सफल रही।विशेष सहयोगी श्री अभय सक्सेना, श्री संतोष सेन, श्री आशीष पवार ,हिम्मत पाटिल , पी सी राठौर थे।अंत में प्रतियोगिता संयोजक सुरेश सोनपुरे ने निर्णायक मंडल ,प्रतिभागियों और सहयोग करने वाले सभी कलाकारों ,उपस्थित जन समुदाय का आभार प्रकट किया।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR प्रक्रिया को ठहराया वैध, केंद्र को रिपोर्ट भेजने के निर्देश

चुनाव आयोग को विशेष पुनरीक्षण का अधिकार नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार...

भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, 11वीं की छात्रा थी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी...

मध्यप्रदेश में जमकर तप रहा नौतपा, 16 शहरों में 44 पार पारा, 3 दिन बारिश-आंधी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई...

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...