भोपाल
मंगलवार को धनवंतरी पार्क में रेवांचल बुंदेलखंडी गौर (कुर्मी) समाज का सामाजिक मिलन का आयोजन हुआ । महानिदेशक एनसीसी रजनीश गौर के साथ हमीदिया अस्पताल के सेवानिवृत्त डॉ. संजीव गौर भी मौजूद थे। वरिष्ठ सदस्यों ने एकजुटता का संदेश दिया है,और इस तरह की अद्भुत सभा के लिए सामाजिक संगठन द्वारा किए गए प्रयासों की प्रशंसा की है। इस सभा में भोपाल से लगभग 500 लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में मेघवी छात्रों के साथ सभी परिवारों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में संरक्षक विमल गौर ने कहा कि हम सभी पिछले 20 वर्षों से ऐसी गतिविधि कर रहे हैं, वर्तमान अध्यक्ष आदेश गौर ने कहा है कि हम छात्रों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, वे हमारे देश का भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल हमारे आदर्श हैं उनके बताये गए नक्शे कदम पर चलते रहेंगे और देश के लिए अपना योगदान देते रहेंगे। हाल ही में आईएएस परीक्षा में चयनित और क्रैक करने वाले अंशुल गौर ने युवाओं को कड़ी मेहनत करने के लिए मार्गदर्शन और प्रेरित किया और इसकी तैयारी के लिए कुछ टिप्स साझा किए।
कार्यक्रम के दौरान महासचिव गौर समाज, आशुतोष गौर, सचिव सचिन गौर उपाध्याय, किशोर गौर कोषाध्यक्ष श्रीमती नमिता गौर मौजूद थे । कई परिवारों को पुरस्कार प्रदान किए। समाज सेवी, बसंत गौर , शैलेश गौर, गौरीशंकर , श्रीमती लतीमा गौर, प्रभा गौर, अर्जुन गौर, विकास गौर , केवलराम गौर , टीकाराम गौर , मनीष गौर मौजूद थे और कहा कि इस तरह का आयोजन हर साल होगा यह समाज की संस्कृति को बचाता है और समाज, सांस्कृतिक राष्ट्र्र को बचाता है।
