7.2 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल भोपाल यूनिट में पर्यवेक्षकों के लिए स्टार कार्यक्रम का शुभारंभ

बीएचईएल भोपाल यूनिट में पर्यवेक्षकों के लिए स्टार कार्यक्रम का शुभारंभ

Published on

भेल भोपाल।

बीएचईएल, भोपाल के मानव संसाधन विभाग द्वारा पर्यवेक्षकों के लिए तीन दिवसीय स्टार कार्यक्रम का शुभारंभ ए ओरंगाबादकर, महाप्रबंधक (डब्लूईएक्स एवं एमओडी) ने किया। श्री ओरंगाबादकर ने सभी प्रतिभागियों को अपने अंदर की चमक बढ़ाते हुये संगठन में अधिक प्रेरणा व ऊर्जा के साथ कार्य करने पर जोर देते हुए कहा कि प्रतिभागी संतुलित मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक माहौल बनाए रखते हुए नेतृत्व, सकारात्मक व्यवहार, निर्णय क्षमता जैसे पहलुओं को दृढ़ता से अपनाएंगे और बीएचईएल के विज़न एवं मिशन को साकार करने में अपना योगदान देंगे। इस अवसर पर सुरेखा बंछोर, वरि॰ उप महाप्रबंधक (एचआरडी), सुश्री कीर्ति सिंह, प्रबंधक एवं विभाग के सभी अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

कॉर्पोरेट लर्निंग अँड डेव्लपमेंट द्वारा पर्यवेक्षकों के लिए कोर मॉड्यूल की संरचना को निर्देशित किया गया है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य फ्रंटलाइन पर्यवेक्षकों को शॉप फ्लोर और परियोजना स्थलों पर परिणाम प्राप्त करने के लिए आवश्यक व्यवहारिक, प्रबंधकीय और परिचालन कौशल से सम्पन्न करना है। बीएचईएल भोपाल में स्टार ट्रेनिंग का यह पहला कार्यक्रम रहा। कार्यक्रम में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया जैसे: विज़न, मिशन और मूल्यों की समझ, व्यावसायिक परिदृश्य एवं चुनौतियां, व्यावसायिक संचार, उपलब्धि अभिमुखता, बीएचईएल में AI अनुप्रयोग, सुरक्षा एवं एचएसई दिशानिर्देश, टीम निर्माण एवं संघर्ष प्रबंधन, ग्राहक केंद्रित दृष्टिकोण।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

भेल भोपाल में ठेका श्रमिकों के लिए स्मार्टफोन प्रतिबंधित, समय पालन और अनुशासन पर सख्ती

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विभाग ने कारखाना परिसर...

बीएचईएल के 33 एजीएम आज देंगे जीएम पद का इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट में झांसी और भोपाल यूनिट के...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...