15.3 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभेल न्यूज़श्रीगुरु रविदास विश्व महापीठ की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

श्रीगुरु रविदास विश्व महापीठ की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

Published on

भोपाल

श्रीगुरु रविदास विश्व महापीठ के तत्वावधान में श्री संत रविदास मंदिर परिसर बरखेड़ा भेल में प्रदेश कार्यसमिति बैठक महापीठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तराखंड सरकार के पूर्व मंत्री रविदासाचार्य सुरेश राठौर के मुख्य आतिथ्य एवं महापीठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व विहार सरकार के पूर्व मंत्री व विधायक जनक चमार, महापीठ के राष्ट्रीय महामंत्री व अजा मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सूरज केरो, धर्मगुरु संत पुजारी प्रदेश प्रमुख किशनदास महराज, विधायक सुभाष रामचरित वर्मा जी के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित हुई.

बैठक अवसर पर महापीठ के प्रदेशाध्यक्ष बारेलाल अहिरवार ने महापीठ द्वारा किये जा रहे सेवाकार्य, आगामी सेवा कार्यो व कार्यक्रमो का वृत रखा. प्रदेश के संवेदनशील व अनुसूचित जाति वर्ग को सम्मान देने वाले मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा प्रदेश की राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में 1000 करोड़ रुपए की लागत से संत रविदास ग्लोबल स्किल पार्क एवं सागर में 100 करोड रुपए की लागत से 26 एकड़ भूमि में संत रविदास स्मारक मंदिर निर्माण के अभूतपूर्व निर्णय पर महापीठ द्वारा मध्य प्रदेश के प्रत्येक जिले में 27 अगस्त से 24 सितंबर तक समरसता आभार सभा आयोजित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र भेज कर आभार व्यक्त किया जाएगा।

बैठक अवसर पर समाज में व्याप्त कुरीतियां जैसे मृत्यु भोज, बिना दान दहेज के विवाह, बच्चों को उच्च शिक्षा एवं स्वरोजगार स्वरोजगार स्थापित करने का संकल्प दिलाया गया. साथ ही 24 सितंबर को श्री संत रविदास मंदिर बरखेड़ा में अखिल भारतीय युवक युवती परिचय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा ।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बीएचईएल ने ग्राम डोंगरी में लगाया चिकित्सा शिविर, पोषण सामग्री व सेनेटरी पैड वितरित

झांसी। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

बीएचईएल में सुरक्षा पर विशेष मंथन: एसएसपी ने अधिकारियों को दिए सतर्कता के निर्देश

झांसी। औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा और प्रशासनिक समन्वय को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से...

बीएचईएल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: महंगाई भत्ते में हुई वृद्धि, 1 अप्रैल से लागू होंगी नई दरें

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने अपने...