11.4 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeभेल न्यूज़विहान वार्षिकोत्सव में नृत्य और अंताक्षरी में विद्यार्थियों ने बांधा समां

विहान वार्षिकोत्सव में नृत्य और अंताक्षरी में विद्यार्थियों ने बांधा समां

Published on

— बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मना विहान वार्षिकोत्सव

भेल भोपाल।

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भेल भोपाल में विहान वार्षिकोत्सव के दूसरे विद्यार्थियों द्वारा नृत्य, रंगोली, अंताक्षरी और पेपर ड्रेस जैसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से उत्साह, उमंग और सकारात्मकता की त्रिवेणी प्रवाहित की गई। इस बार एनुअल फंक्शन में रंगोली का विषय मेरा मध्यप्रदेश रखा गया। रंगोली में प्रथम पलक ठाकुर, द्वितीय तनु चौहान और तृतीय निकिता ठाकुर रहीं। रंगोली के प्रतिभागियों ने परंपरागत और आधुनिक तरीकों से मध्यप्रदेश को दर्शाने का सार्थक प्रयास किया। अगली प्रतियोगिता पेपर ड्रेस थी।पेपर की बनी हुई ड्रेस पहने प्रतियोगियों को देखकर दर्शक और निर्णायक भी प्रभावित हुए बिना न रह सके। ऐसा लगा जैसे प्रतिभागियों की कल्पना शक्ति को इस आयोजन ने पंख प्रदान कर दिए हों।

इस प्रतियोगिता में तनु ने प्रथम, द्वितीय स्थान प्राची, तृतीय स्थान शशि वंशकार ने प्राप्त किया। एकल नृत्य के प्रतिभागियों ने जहां भारतीय त्यौहार के रंग बरसाए वहीं समूह नृत्य में लोक नृत्य की छटा बिखेरी गई। एकल डांस में पायल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर श्रीया विश्वकर्मा और तृतीय स्थान पर पारुल रहीं। समूह नृत्य की सभी प्रस्तुति आनंदमय रहीं। अंतिम प्रस्तुति के रूप में अंताक्षरी का आयोजन किया गया। अंताक्षरी प्रतियोगिता में कॉमर्स, आर्ट्स, विज्ञान और ऑफिस स्टॉफ के साथ विद्यार्थियों ने भी अपनी—अपनी टीम को जिताने के लिए फिल्मी गीतों के नए, पुराने रूप प्रस्तुत किए। समापन होली गीत के सामूहिक गायन से हुआ। पेपर ड्रेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तनु चौहान, द्वितीय स्थान प्राची विश्वकर्मा व तृतीय स्थान पर शशि वंशकार रहीं।

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

बीएचईएल देश के विकास की आधारशिला — केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री  एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को बीएचईएल  हरिद्वार का...