भोपाल
देवी मरिअम्मन उत्सव समिति ने भगवान कार्तिकेय मुर्गन का ताई पोषम उत्सव मनाया गया। बरखेड़ा श्रीकृष्ण मंदिर से चल समारोह निकाला गया, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए बरखेड़ा एफ सेक्टर स्थित मरिअम्मन देवी मंदिर पहुंचा। यहां भंडारे का आयोजन किया गया। चल समारोह में महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थीं, बच्चे भगवान कार्तिकेय की वेशभूषा में रथ पर सवार थे, तो श्रद्धालु डीजे की थाप पर नाचते गाते निकले। चल समारोह में बड़ी संख्या में महिला- पुरुष और बच्चे शामिल हुए। गौरतलब है कि एक असुर के संहार के लिए माता पार्वती ने भगवान कार्तिकेय मुर्गन को इस दिन बेल दिया था। इसी उपलक्ष्य में हर वर्ष इस दिन को ताई पोषम उत्सव के रूप में देश भर का तमिल समाज मनाता है। आयोजन में मुख्य अतिथि वार्ड 57 के पार्षद सुरेंद्र बाडीका, विशिष्ठ अतिथि प्रदुम्न शास्त्री, महासचिव पलनी, कोषाध्यक्ष स्वामी शिवम, के विश्वनाथ सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
——————————–
मरीजों को बांटें फल
भेल पिछड़ावर्ग एम्पलाईज वेल्फेयर एसोसिएशन द्वारा कर्मचारी राज्य बीमा अस्पताल इंद्रपुरी में भर्ती मरीजों और पिपलानी स्थित गणेश मंदिर के पास रह रहे लोगों को फल वितरण किया गया। इसमें एसोसिएशन के शिवराज सिंह, उमानाथ सोनी, विनोद कुमार मौर्या, श्याम सोनी, अजीत कुमार कुशवाहा, क्षितिज चन्द विश्वास सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
———————————-
अभा कवि सम्मेलन
गणतंत्र दिवस के अवसर पर को भेकनिस ने अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का भी सांस्कृतिक भवन में आयोजन किया गया । बीके सिंह, महाप्रबंधक (मा.सं.) तथा अध्यक्ष, भेकनिस, अविनाश चन्द्रा, महाप्रबंधक (डब्ल्यूईएक्स एवं एमओडी) ने सभी कवियों का सम्मान करते हुए कहा कि लोगों की मांग पर इस लोकप्रिय आयोजन को पुन प्रारंभ किया गया है । कवि सम्मेलन में अजातशत्र, उदयपुर, सुदीप भोला, दिल्ली, हिमांशु बवंडर, मुम्बई, राम भदावर, इटावा, सुश्री सुमित्रा सरल, प्रतापगढ़, राजस्थान, अभय निर्भीक, कानपुर एवं कुमार चन्दन, बीएचईएल, भोपाल ने अपनी रचनाओं से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया ।
————————————–
उत्कल क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन
जगन्नाथ क्रिकेट क्लब द्वारा उत्कल क्रिकेट चैंपियनशिप सेशन 2 (अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट) का आयोजित हेस्टू (एच एम एस) की सहायता से छत्तीसगढ़ मैदान पिपलानी में चल रहा है । जिसका सोमवार को उत्कल क्रिकेट चैंपियनशिप का प्रथम सेमीफाइनल मैच ट्रेक्शन टाइगर्स और एचजीएम हुरिकेंस के बीच खेला गया। एचजीएम हुरिकेंस मैच जीत कर फाइनल में प्रवेश किया। मैच बहुत रोमांचकार था जिसमे एचजीएम हुरिकेंस ने दो विकेट्स से मैच जीता। एचजीएम हुरिकेंस की और से भानु प्रसाद ने 12 रन बनाकर और 3 विकेट हासिल कर मैन आफ द मैच बने। मैच को देखने और खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन केलिए बहू संख्या में दर्शक मौजूद थे।सभी दर्शकों के उपस्थिति में मैंने ऑफ द मैच भानु प्रसाद को भोपाल की वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट सीएमए ओम नाथ शर्मा ने ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
