8.8 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeभेल न्यूज़शहर का पहला मंदिर, जिसके शिखर पर गंगा, यमुना, सरस्वती, नर्मदा होंगी

शहर का पहला मंदिर, जिसके शिखर पर गंगा, यमुना, सरस्वती, नर्मदा होंगी

Published on

— दादाजी धाम मंदिर परिसर में शिवालय में मकराना से आए कारीगरों द्वारा मार्बल लगाने का चल रहा काम

भेल भोपाल।

पटेल नगर स्थित दादाजी धाम परिसर में शिवालय का निर्माण कार्य प्रारंभ है जो भव्य आकार ले रहा है। पवित्र नदियों के विग्रह विराजमान होंगे। रायसेन रोड के पास पटेल नगर स्थित दादाजी धाम में भोपाल का पहला ऐसा मंदिर आकार ले रहा है, जिसके शिवर पर पवित्र नदियों गंगा, यमुना, सरस्वती और नर्मदा के विग्रह विराजमान किए जाएंगे। दादाजी धाम की खासियत यह है कि यहां सनातन धर्म की अलख जगाने वाले कई संतों की पूजा होती है।

मंदिर में भगवान शिव के परिवार के साथ द्वादश ज्योर्तिलिंग की स्थापना की जाएगी। मंदिर नागर शैली से बनाया जा रहा है। इसका निर्माण जून 2025 तक पूरा होने की संभावना है। नागर शैली में हो रहा निर्माण श्री 1008 श्री दादाजी गरुदेव चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष शिवरतन नामदेव ने बताया कि परिसर में भगवान शिव परिवार शिवलिंग के अलावा भगवान शंकर की प्रतिमा, पार्वती, को समर्पित मंदिर का निर्माण मकराना से आए कारीगर द्वारा मार्बल लगाने का कार्य किया जा रहा है। इसमें कार्तिकेय और गणेश विराजमान होंगे।

शिखर के चारों ओर पवित्र नदियों मां गंगा, यमुना, सरस्वती और नर्मदा की मां के स्वरूप में प्रतिमा स्थापित की जाएगी। शिखर पर चारों धाम के दर्शन नामदेव ने बताया कि दादाजी धाम के पहले से बने मंदिर के शिखर पर चारों धाम के दर्शन होते हैं। जिसमें केदारनाथ, द्वारिका, जगन्नाथ और रामेश्वरम् हैं। गर्भगृह की परिक्रमा गैलरी में सांईखेड़ा वाले दादा धूनी वाले,संत वेदव्यास, कबीरदास, मीराबाई, संत नामदेव सहित परमहंसियों प्रतिमाएं हैं। मंदिर में भगवान गणेश, सीता राम, मां दुर्गा, श्री लक्ष्मी नारायण, राधेकृष्ण हनुमान अर्धनारीश्वर रूप में शंकर आदि विराजमान हैं।

Latest articles

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...

यूपी के लखीमपुर में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर

लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे सड़क हादसे में 9 लोगों की...

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

More like this

भेल सोसाइटी कर्मचारियों का फूटा गुस्सा : न पीएफ जमा, न ग्रेच्युटी, रिटायरमेंट के बाद भी ठोकर खाने को मजबूर

भोपाल। राजधानी भोपाल स्थित भेल की को-ऑपरेटिव समिति में काम करने वाले कर्मचारियों का...

भेल कर्मचारियों के लिए हॉलिडे होम्स की बुकिंग शुरू, प्रबंधन का जताया आभार

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के कर्मचारियों को प्रबंधन की ओर से बड़ी...

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...