— भेल दिल्ली कॉरपोरेट ने आठ एजीएम को जीएम पद पर पीआरपी के तहत दिया प्रमोशन
भोपाल।
बीएचईएल कॉरपोरेट ने एजीएम से जीएम पद पर प्रमोशन की सूची जारी कर दी है। आठ एजीएम को जीएम बनाया गया है, इनमें बीएचईएल भोपाल इकाई के तीन एजीएम शामिल हैं जिन्हें जीएम पद पर प्रमोशन मिला है। इनमें एम रावी एचईपी बीएचईएल भोपाल एजीएम से जीएम, जय आदित्य म़ैत्रा बीएचईएल एचईपी भोपाल एजीएम से जीएम, एनके मल्हान बीएचईएल एचईपी भोपाल एजीएम से जीएम बनाए गए हैं। इनके अलावा जीआर राजू कॉरपोरेट आरएंडडी हैदराबाद, अशोक कुमार कौशिक टीबीजी नोएडा, एनके वर्मा कॉरपोरेट नई दिल्ली, राजीव सेठिया पीएस—एनआर नोएडा व बी बेंकटेश्वरवार्लू एचपीईपी हैदराबाद एजीएम से जीएम बनाए गए हैं। यह प्रमोशन पीआरपी के तहत किए गए हैं।
