8 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल की तीन यूनियनों ने न्यू ईयर गिफ्ट की बैठक में इंटक...

भेल की तीन यूनियनों ने न्यू ईयर गिफ्ट की बैठक में इंटक को बुलाने पर किया बहिष्कार

Published on

-अभी तक नहीं बनी कल्याण समिति फिर भी प्रबंधन ने बुलाली बैठक

भोपाल

यह अजीब सी बात है कि बीएमएस की सबसे विरोधी हेम्टू इंटक बैठकों में साथ बैठने का लुफ्त उठा रही हैं या इसका कोई राजनैतिक लाभ उठाने की फिराक में हैं । पिछले प्रतिनिधि यूनियन चुनाव में नंबर 1 रही इंटक को पटखनी देकर बीएमएस इस चुनाव में नंबर 1 बन गई । वहीं एचएमएस,ऐबु और सीटू यूनियन को एक-एक सीट मिल गई जबकि इंटक को एक भी सीट नहीं मिली । फिलहाल भेल में प्रतिनिधि यूनियनों को प्रतिनिधित्व करने के आज तक किसी कमेटी का गठन नहीं किया गया । अन्य यूनियनों के भारी विरोध करने के बाद प्रबंधन इंटक को कल्याण समिति में क्यों बुला रहा है इसका सवाल जवाब अन्य तीनों यूनियनें कर रही हैं ।

शनिवार को प्रबंधन ने कल्याण समिति के नाम पर भेल में न्यू ईयर गिफ्ट 2023 की बैठक आहूत कर डाली । इसमें बीएमएस,एचएमएस,ऐबु और सीटू यूनियन को आमंत्रित किया । लेकिन जैसे ही अन्य तीन यूनियनों को पता चला कि प्रतिनिधि यूनियन के चुनाव में हारी हुई इंटक के दो नेता भी बैठक में शामिल हैं तो उन्होंने न केवल इस बैठक का बहिष्कार किया बल्कि प्रबंधन को चेतावनी पत्र तक दे डाला । यूनियनों की माने तो इस बैठक में बीएमएस के साथ इंटक के दो प्रतिनिधियों का शामिल होना नियम के खिलाफ है ।

सूत्रों की माने तो जिस कल्याण समिति का गठन होना है उसमें बीएमएस 2,एचएमएस 2,ऐबु 2,सीटू 2 दो सीटों की हकदार हैं इसमें इंटक के शामिल होने का तो सवाल ही पैदा नहीं होता । ऐसे में बीएमएस इस नाटक बाजी में क्यों शामिल हो रही है यह भी चर्चा का विषय बना हुआ है । यहां यह भी बता देना भी जरूरी है कि अगले माह बीएचईई थ्रिफ्ट एंड के्रडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी के चुनाव होना है । इस चुनाव में दो महामंत्रियों का गठ जोड़ है इस लिये न्यू ईयर गिफ्ट की बैठक में हारी हुई यूनियन के प्रतिनिधियों को प्रबंधन पर दबाव बनाकर बुलाया जा रहा है जो नियम के खिलाफ है ।

भेल की किस समिति में किस यूनियन के कितने रहेंगे सदस्य
कमेटी का नाम                कुल संख्या    बीएमएस    एचएमएस    ऐबु        सीटू        इंटक
-प्लांट कमेटी                        11              3                 2                2            2             2
-शॉप कौंसिल                        11              3                 2                2            2             2
-कैंटीन प्रबंधन समिति                4              1                 1                1            1             –
-व्यथा निवारण समिति               4              1                 1                1            1             –
-भविष्य निधि न्यासी मंडल          4              1                 1                1            1            –
-कैंद्रीय सुरक्षा समिति                4              1                 1                1             1           –
-चिकित्सा सलाहकार समिति       12             4                 3                 3             2           –
-नगर सलाहकार समिति            12             4                 3                 3             2           –
-कल्याण समिति                     8              2                 2                  2             2           –

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

भेल भोपाल में ठेका श्रमिकों के लिए स्मार्टफोन प्रतिबंधित, समय पालन और अनुशासन पर सख्ती

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विभाग ने कारखाना परिसर...

बीएचईएल के 33 एजीएम आज देंगे जीएम पद का इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट में झांसी और भोपाल यूनिट के...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...