भोपाल
भेल उद्योग नगरी के पिपलानी सिविल के बुरे हाल हैं । पहले भी यूनियनों ने प्रबंधन से शिकायत भी की थी लेकिन कोई सुनवाई न होने के कारण गुरूवार को टाउन एडवाइजरी कमेटी के मेम्बर सैंथिल कुमार,छोटेलाल कोरी और मनीष सिविल ऑफिस का हाल जानने पहुंचे तब पता चला की पूरा का पूरा स्टाफ ही ऑफिस नदारद था । साफ जाहिर है कि यह ऑफिस भगवान भरोसे चल रहा है ।
