भोपाल
आगा क्लब भेल पिपलानी में फलदार पौधे रोपित किए गए जिसमे आम , जामुन, अमरूद के पौधे लगाए गए साथ ही ट्री गार्ड लगाकर उन्हें सहेजने का कार्य पूर्ण किया गया इस कार्य हेतु हरी भरी वसुंधरा की टीम द्वारा सहयोग प्राप्त हुआ , इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में आगा क्लब अध्यक्ष विपुल अग्रवाल, मुख्य अतिथि के रूप में टी यू सिंह (नगर प्रशासक), अपर महाप्रबंधक वी एस चौहान,उपाध्यक्ष प्रशांत पाठक, प्रबंधक महेश मानकर , थ्रिफ्ट सोसायटी के संचालक और आगा क्लब में सदस्यों ने मिलकर इस मुहिम को आगे बढ़ाने का बीड़ा उठाया, साथ ही बी एच ई एल को पूर्ण हरा भरा करने हेतु संकल्प लिया गया ।
इस अवसर पर आगा क्लब से विमल कुमार साहू, वेदप्रकाश शर्मा, राकेश शाक्य अभय सक्सेना, प्रवीण कुशवाहा, कमलेश पाल, सुशील गोएला, राजेश बर्मन, जय परिहार, योगेश सराठे, अरुण साहू,विनय सविता थ्रीफ्ट सोसायटी के संचालक आशीष सोनी, राजमल बैरागी, हरी भूमि वसुंधरा से संजय गुप्ता, छोटेलाल कोरी और टीम, आगा क्लब के सभी वरिष्ठ टीम और टी ए डी विभाग के अफसर ने मिलकर इस कार्य को सम्पन्न कराया। और प्रबंधन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस कार्य को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया।
