भोपाल
जगन्नाथ क्रिकेट क्लब द्वारा उत्कल क्रिकेट चैंपियनशिप सेशन 2 (अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट) का आयोजन हेस्टू (एचएमएस) की सहायता से छत्तीसगढ़ मैदान पिपलानी में चल रहा है । जिसका गुरूवार को द्वितीय प्री क्वार्टर मैच टीआरएम लायंस और सुपर एससीआर के बीच खेला गया।जिसमें टीआरएम लायंस विजेता बनकर क्वॉर्टर फाइनल में प्रवेश किया। योगेश देवेस्कर मैन ऑफ दी मैच बने।छत्तीसगढ़ मैदान पर सैकड़ो दर्शक के उपस्थिति में टीआरएम के वरिष्ठ प्रबंधन रूपेश गौतम और हेस्टू एचएमएस के कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेश कुमार लोधी ने मैन ऑफ दी मैच योगेश देवेस्कर को ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया।
