7.2 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeभेल न्यूज़उत्कल सांस्कृतिक परिषद बीएचईएल भोपाल में "उत्कल उत्सव" वार्षिक समारोह

उत्कल सांस्कृतिक परिषद बीएचईएल भोपाल में “उत्कल उत्सव” वार्षिक समारोह

Published on

भेल भोपाल।

उत्कल सांस्कृतिक परिषद बीएचईएल भोपाल “उत्कल उत्सव” वार्षिक समारोह हर साल की भांति इस साल भी शाम 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक सांस्कृतिक भवन बीएचईएल भोपाल में आयोजन किया। सर्वप्रथम प्रभु जगन्नाथ जी का पूजा और द्वीप प्रज्वलित कर ‘वन्दे उत्कल जननी’ उड़ीसा गीत गाकर परिषद के अध्यक्ष के द्वारा स्वागत भाषण से प्रारंभ कर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम परिषद के महिलाएं, बच्चों और पुरुषों ने प्रस्तुत किया। एक छोटा ड्रामा “समय बदलता है भाग्य को” उपस्थित दर्शकों को बहुत पसंद आया। इस ड्रामा का लेखक कपिलेंद्र, एडिटर बिष्णु पंडा एवं निर्देशक बैद्यनाथ दास परिषद के सांस्कृतिक सचिव। परिषद के ‘प्रयास’ शाखा द्वारा लाभान्वित जगन्नाथ नगर ओड़िया बस्ती से बच्चे भी उपस्थित रहे और उनमें से जयश्री प्रधान ने गवाही दी कि प्रयास के सहायता से बीएससी नर्सिंग कंप्लीट कर पाई और जॉब भी कर रही और हमारे बस्ती के कई सारे बच्चे ‘प्रयास’ के सहयोग से लाभान्वित हो रहे हैं इसी तरह आगे भी सहयोग की कामना करते हैं।

इस दौरान उत्कल परिषद द्वारा “उत्कल भारती” वार्षिक पत्रिका का विमोचन हुआ और परिषद के महासचिव निशान्त कुमार नन्दा ने वार्षिक विवरण को प्रस्तुत कि अंत में उपाध्यक्ष द्वारा धन्यवाद भाषण के साथ अंततः साथ में खाना खाकर एक दूसरे को विदा किया। इस कार्यक्रम में कई अतिथिगण बतौर अतिथि शामिल हुए। मुख्य अतिथि के तौर पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सर्किल ऑडिट ऑफिस के महाप्रबंधक शुभकान्त कानूनगो और विशिष्ट अतिथि के तौर पर संतोष गुप्ता एचआर हेड बीएचईएल भोपाल और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के उप महाप्रबंधक सुधांशु शेखर दास, विजय कुमार शामल, शरद चंद्र पंडा और राजकुमार बारिक मुख्य प्रबंधक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एचईटी उपस्थित रहे।

यह सफल आयोजन में उत्कल सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष प्रदीप कुमार नायक, उपाध्यक्ष अमूल्य कुमार देवता, महासचिव निशान्त कुमार नन्दा, समीर साहू, विनय साहू, ललित प्रधान, बैद्यनाथ दास, प्रद्युम्न साहू, कपिलेंद्र, प्रदीप परिदा, विष्णु पंडा, दिलीप साहू, विश्वनाथ प्रधान, संजय साहू, दीपक बेहेरा, पूर्ण चंद्र विश्वाल, भक्ति भूषण, मिहिर, कृतिवास, दीपक मुर्मू, बसंत स्वाइन, जितेंद्र राउत, गंगाधर बेहेरा, मनोरंजन सेठी, शंकर मल्ला, सनातन परिदा, जयंत सेठी, विश्वजीत देहुरी, संतोष साहू एवं परिषद के कई सक्रिय सदस्यों का योगदान रहा।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

भेल भोपाल में ठेका श्रमिकों के लिए स्मार्टफोन प्रतिबंधित, समय पालन और अनुशासन पर सख्ती

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विभाग ने कारखाना परिसर...

बीएचईएल के 33 एजीएम आज देंगे जीएम पद का इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट में झांसी और भोपाल यूनिट के...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...