19.5 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल टाउनशिप की खाली पडी भूमि का होगा उपयोग, राज्य और केंद्र...

भेल टाउनशिप की खाली पडी भूमि का होगा उपयोग, राज्य और केंद्र सरकार के बीच सहमति के आसार

Published on

— भोपाल शहर के विकास को लेकर की समीक्षा बैठक में निर्देश

भेल भोपाल।

सीएम मोहन यादव ने भोपाल शहर के विकास को लेकर की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि बीएचईएल भोपाल की जमीन का उपयोग 50-50 मॉडल पर किया जाएगा। इसे लेकर केंद्र और राज्य सरकार के बीच सहमति बन गई है। सीएम मोहन यादव ने भोपाल शहर के विकास को लेकर की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि बीएचईएल की जमीन का उपयोग 50-50 मॉडल पर किया जाएगा।

1962 से 1967 के बीच भेल कारखाने के लिए 6 हजार एकड़ जमीन आवंटित की गई थी। इसमें से करीब 2 हजार एकड़ (लगभग 810 हेक्टेयर) जमीन अब तक खाली पड़ी है। इस जमीन पर लगातार अतिक्रमण हो रहा है। भेल की करीब 765 एकड़ जमीन पर अतिक्रमण है। इसमें से करीब 700 एकड़ जमीन पर निजी व्यक्ति खेती कर रहे हैं।

भेल के 3500 कर्मचारियों में से करीब 2 हजार भेल टाउनशिप में रहते हैं। कर्मचारी और उनके परिवारों को मिलाकर आबादी करीब 10 हजार से ज्यादा होती है। यह आबादी भी पहले से काफी बढ़ चुकी है। भेल के खंडहरों में असामाजिक तत्वों का डेरा है। भेल में असामाजिक तत्व खंडहर भवनों के खिड़की, दरवाजे, लोहे के एंगल, सरिया निकाल रहे हैं। इसके साथ ही वे पेड़ भी काट रहे हैं। भेल के कर्मचारियों की सुरक्षा को भी खतरा है। यहां कुछ लोग कबाड़खाना, गैराज चला रहे हैं। भेल में जर्जर खाली आवासों को लोग अवैध तरीके से इस्तेमाल कर रहे हैं। असामाजिक तत्व फ्री में बिजली, पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो कुछ आवासों में ई-रिक्शा की बैटरी तक चार्ज की जा रही है। कुछ लोग जानवर पाल रहे हैं। उक्त मामले की भेल प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि नहीं की है। उनका कहना है कि मामला केंद्र सरकार से जुडा है।

भेल टाउनशिप में कहां—कितनी जमीन
गोविंदपुरा – 50 एकड़
आईटीआई रायसेन रोड – 63 एकड़
लहारपुर में बरखेड़ा पठानी के पीछे – 70 एकड़
सेंट जेवियर के पीछे बरखेड़ा – 80 एकड़
जंबूरी मैदान – 200 एकड़
आईएसबीटी के सामने – 45 एकड़
पिपलियां पेंदे खां और एम्स के आसपास – 204 एकड़
पिपलानी और आसपास की जमीन – 150 एकड़
बरखेड़ा के टूटे क्वार्टर और आसपास की जमीन – 150 एकड़
जेके रोड, अयोध्या बायपास और होशंगाबाद रोड पर टुकड़ो में – 200 एकड़
स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स सहित कस्तूरबा अस्पताल के पीछे – 500 एकड़

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...

भेल में तय समय सीमा में तैयार हुआ ट्रैक्शन अल्टरनेटर और मोटर का अंतिम सेट, लागत की हुई बचत

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के फीडर विभाग के ब्लॉक-10 स्थित प्रेस...