25.9 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़“विजयादशमी पर्व भारतीय संस्‍कृति में शौर्य, बुराई पर अच्‍छाई और असत्‍य पर...

“विजयादशमी पर्व भारतीय संस्‍कृति में शौर्य, बुराई पर अच्‍छाई और असत्‍य पर सत्‍य की विजय का प्रतीक— रामनाथन

Published on

— बीएचईएल भोपाल में दशहरा का आयोजन

भोपाल।

“विजयादशमी का पर्व भारतीय संस्‍कृति में शौर्य, बुराई पर अच्‍छाई और असत्‍य पर सत्‍य की विजय का प्रतीक है और हमें हर हाल में सत्‍य और धर्म के पथ पर चलते रहना है”, यह उदगार व्‍यक्‍त करते हुए कार्यक्रम के मुख्‍य अतिथि एसएम रामनाथन कार्यपालक निदेशक ने दशहरा मैदान में उपस्थित भारी जन समूह को इस पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विशिष्‍ट अतिथि संगीता रामनाथन, अध्‍यक्षा, बीएचईएल, लेडीज क्‍लब, संरक्षक बीके सिंह, महाप्रबंधक (मासं) सहित सभी महाप्रबंधकगण, बीएचईएल दशहरा महोत्‍सव समिति के अध्‍यक्ष टीयू सिंह, अपर महाप्रबंधक (नगर प्रशासन), सचिव समीर पॉल, उप महाप्रबंधक (टीसीएल एवं ईएमटी), विभिन्‍न ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधि तथा कर्मचारी एवं उद्योगनगरी के रहवासी उपस्थित थे ।

श्री रामनाथन ने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि बीएचईएल भोपाल में सभी आयोजन पारंपरिक उत्‍साह और सौहार्द्र के साथ बनाया जाता है और दशहरा का आयोजन पूरे शहर में एक प्रतिष्ठित आयोजन है। उन्‍होंने कहा कि हमारी संस्कृति इस बात का साक्ष्‍य है कि जीत हमेशा सत्य की ही होती है।‘सत्यमेव जयते’ आदिकाल से हमारी संस्कृति का मूल मंत्र रहा है और आज भी भारत वर्ष पूरी दुनिया में “सत्यमेव जयते” का जीता जागता प्रतीक है। माँ दुर्गा ने भय, अंधकार, अहंकार का नाश किया और महिषासुर समेत सभी दैत्यों को सद्गति प्रदान की। महिषासुर मर्दिनी हमें यह संदेश देती है कि संकट, परेशानी और अधर्म कभी धर्म, साहस और कर्तव्य का सामना नहीं कर सकते। इस वित्‍त वर्ष में हम आधे से अधिक सफ़र पूरा कर चुके हैं। उन्‍होंने सभी से आहवान किया कि हम पूर्ण परिश्रम के साथ सुरक्षात्‍मक उपायों को अपनाते हुए लक्ष्‍य प्राप्ति के लिए समर्पित हो जाएं।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR प्रक्रिया को ठहराया वैध, केंद्र को रिपोर्ट भेजने के निर्देश

चुनाव आयोग को विशेष पुनरीक्षण का अधिकार नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार...

भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, 11वीं की छात्रा थी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी...

मध्यप्रदेश में जमकर तप रहा नौतपा, 16 शहरों में 44 पार पारा, 3 दिन बारिश-आंधी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई...

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...