9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeभेल न्यूज़“पर्यावरण संरक्षण हेतु प्लास्टिक का सीमित प्रयोग आवश्यक है”– रंजन कुमार— विश्व...

“पर्यावरण संरक्षण हेतु प्लास्टिक का सीमित प्रयोग आवश्यक है”– रंजन कुमार— विश्व पर्यावरण दिवस पर बीएचईएल हरिद्वार में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

Published on

भेल हरिद्वार

विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विश्व पर्यावरण दिवस, बीएचईएल हरिद्वार में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस वर्ष के विश्व पर्यावरण दिवस का विषय है “वैश्विक प्लास्टिक, प्रदूषण की समाप्ति”। इस उपलक्ष्य में बीएचईएल हरिद्वार के प्रदूषण नियंत्रण अनुसंधान संस्थान (पीसीआरआई) द्वारा एक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन करके पर्यावरण जागरुकता माह का शुभारम्भ किया गया। बीएचईएल हरिद्वार के महाप्रबंधक एवं प्रमुख रंजन कुमार के नेतृत्व में महाप्रबंधकों एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया एवं वृक्षारोपण कर पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया।

इस अवसर पर अपने सम्बोधन में रंजन कुमार ने कहा कि पेड़ लगाना तथा उन्हें सुरक्षित रखना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। इस तरह के वृक्षारोपण कार्यक्रमों से पारिस्थितिकी संतुलन को बनाए रखने में मदद मिलती है तथा आम जनमानस में पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी बढ़ती है। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक, पर्यावरण और हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमें अपने दैनिक जीवन में इसका कम से कम प्रयोग करना होगा तथा पर्यावरण अनुकूल विकल्प प्रयोग करने होंगे तभी हम खुद को और अपने पर्यावरण को सुरक्षित रख सकेंगे।

यह भी पढ़िए: बीएचईएल टाउनशिप में मियावाकी पद्धति से लगाए गए एक हजार पौधे भेल के प्रमुख व अन्य अफसरों की मौजूदगी में हुआ पौधरोपण 60 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य

उल्लेखनीय है कि बीएचईएल में 05 जून से 04 जुलाई तक “पर्यावरण जागरूकता माह” का आयोजन किया जा रहा है। पर्यावरण जागरूकता माह के दौरान पीसीआरआई एवं एचएसई विभाग द्वारा बीएचईएल कर्मचारियों एवं स्कूली बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं आदि का भी आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर महाप्रबंधक (पीसीआरआई) अमित श्रीवास्तव सहित अन्य महाप्रबंधक, वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

इंसेंटिव को लेकर का चरणबद्ध आंदोलन जारी

भोपाल। भेल कारखाने में इंसेंटिव रिवीजन की मांग को लेकर सीटू यूनियन द्वारा चरणबद्ध...

बीएचईएल भोपाल का पीवीटी 581 करोड़, टर्न ओवर 4647 और कैश कलेक्शन 5530 करोड़

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में वित्तीय वर्ष 2025.26 में रिकार्ड पीवीटी 581, टर्नओवर 4647और कैश...