25.9 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़गोविंदपुरा विधानसभा चुनाव में मतदाताओं ने दिखाया मतदान के लिये भारी उत्साह

गोविंदपुरा विधानसभा चुनाव में मतदाताओं ने दिखाया मतदान के लिये भारी उत्साह

Published on

– आनंद नगर पोलिंग बूथ पर हुई झड़प

भोपाल

गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 154 में मामूली झड़प को छोड़ दिया जाये तो सभी मतदान केन्द्रों पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ। मतदाताओं का मतदान को लेकर काफी उत्साह देखा गया। सुबह से ही मतदान केन्द्र पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें लगना शुरू हो गई। सुबह 6:30 बजे से ही कई मतदान केंद्रों पर लाइन लग गई थी। महिलाओं में खासा उत्साह दिख रहा है, गोविंदपुरा सीट पर मतदान कर श्याम बघेल ने बताया कि वह सुबह 6:00 बजे से लाइन में लग गया था और 9 बजे उनका नंबर आया। यही स्थिति सरस्वती शिशु मंदिर केंद्र, सेंट थॉमस स्कूल केंद्र में भी देखने को मिली।

इधर मतदान केन्द्र क्रमांक 192,193 आनंद नगर में भाजपा-कांग्रेस अजय साहू और नरेन्द्र मिश्रा के बीच झड़प हो गई। इस झगड़ें में कांग्रेसकर्ता अजय साहू के हाथ में चोट लगी है । मौके पर मौजूद सुरक्षा बल ने स्थिति को संभाल लिया है वहीं वार्ड 63 के सेंटपॉल स्कूल मतदान केन्द्र पर भाजपा कार्यकर्ताओं को बार-बार जाने दिया जा रहा था जबकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नहीं इसको लेकर झगड़ा भी हुआ है मामला पिपलानी थाने पहुंचने की खबर है ।

इस विधानसभा क्षेत्र में शाम 5 बजे तक 58.06 प्रतिशत मतदान हुआ । पहली बार वोटींग कर रहे युवाओं में काफी उत्साह देखा गया उन्होंने बताया कि मतदान के बाद उन्हेंं काफी अच्छा लगा । इस क्षेत्र में 5687 पुरूष व महिला मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया। सुबह 9 बजे तक 3.42,11 बजे तक 22.10,1 बजे 35.30,3 बजे 47.20 और शाम 5 बजे तक 58.2 प्रतिशत मतदान होने की खबर है ।

मतदान क्रमांक 177 पर 73 प्रतिशत तक मतदान हुये । इस विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 392905 है । कुल 369 मतदान केन्द्र बनाये गये थे । नई सरकार बनाने के लिये मतदाताओं ने मत डालने में इस बार कुछ ज्यादा ही रूचि दिखाई है । इधर भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर और कांग्रेस प्रत्याशी रविन्द्र साहू झूमरवाला ने शांतिपूर्ण मतदान के लिये मतदाताओं का आभार व्यक्त किया ।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR प्रक्रिया को ठहराया वैध, केंद्र को रिपोर्ट भेजने के निर्देश

चुनाव आयोग को विशेष पुनरीक्षण का अधिकार नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार...

भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, 11वीं की छात्रा थी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी...

मध्यप्रदेश में जमकर तप रहा नौतपा, 16 शहरों में 44 पार पारा, 3 दिन बारिश-आंधी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई...

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...