20.8 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभेल न्यूज़भारत सरकार की थीम को हमें अपनी कार्य प्रकृति में शामिल करना...

भारत सरकार की थीम को हमें अपनी कार्य प्रकृति में शामिल करना होगा-ईडी रामनाथन

Published on

-बीएचईएल में राष्ट्रीय उत्पादकता सप्ताह-2024 का शुभारंभ

भोपाल

बीएचईएल में सोमवार को राष्ट्रीय उत्पादकता सप्ताह-2024 का शुभारंभ एसएम रामनाथन, कार्यपालक निदेशक द्वारा किया गया । उन्होंने इस अवसर पर सभी अधिकारियों को उत्पादकता की शपथ दिलाई । कार्यक्रम में अमिताभ दुबे, महाप्रबंधक सभी महाप्रबंधक एवं डीआरओ मौजूद थे । इस मौके पर ईडी श्री रामनाथन ने कहा कि कंपनी में उत्पादकता बढ़ाने के लिए सभी कर्मचारियों को समान रूप से प्रोत्साहित किया जाना चाहिए । राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद द्वारा वर्ष 2024 में मनाए जा रहे। राष्ट्रीय उत्पादकता सप्ताह का विषय आर्टिफिशियल इंटेलीजेन्स-आर्थिक वृद्धि का उत्पादकता इंजिन है और हम सभी को अपने उत्पादों में एआई का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करना है ।

उन्होंने कहा कि बीएचईएल एक इंजीनियरिंग कंपनी है और उच्च तकनीक तथा अघतन प्रौद्योगिकी ही हमारी सफलता के निर्णायक तत्व है । इसलिये भारत सरकार द्वारा इस वर्ष के लिए निर्धारित थीम को हमें अपनी कार्य प्रकृति में शामिल करना होगा । क्योंकि आज के परिवेश में किसी भी देश की औद्योगिक प्रगति और उत्पादकता में एआई की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है ।

श्री दुबे ने इस अवसर पर बीएचईएल, भोपाल में राष्ट्रीय उत्पादकता सप्ताह के अंतर्गत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक व्यावसायिक वातातरण में उत्पादकता बढ़ाए बगैर हम अपने अस्तित्व की रक्षा नहीं कर सकते । आज वही कंपनी सफल है जिन्होंने अपने प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले बेहतर उत्पादकता हासिल किया है । इस कार्यक्रम का संयोजन जे राजगोपाल, अपर महाप्रबंधक (एसवाईएक्स) एवं डॉ. आर पी श्रृंगीऋषि, वरिष्ठ प्रबंधक ने किया । कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन डॉ. भगवान सिंह, अभियंता ने किया ।

Latest articles

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

10वीं और 12वीं का परिणाम रहा 100 फीसदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील सोच से मिल रही नई पहचान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील और समावेशी सोच को धरातल पर साकार करता...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...