21.6 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़हमें सिद्ध करना है कि बीएचईएल के उत्पाद विश्व के शीर्ष उत्पादों...

हमें सिद्ध करना है कि बीएचईएल के उत्पाद विश्व के शीर्ष उत्पादों के बराबर हैं-मित्तल

Published on

भोपाल

बीएचईएल में विजय मित्तल संयुक्त सचिव,भारी उद्योग मंत्रालय एवं निदेशक बीएचईएल बोर्ड ने वंदे भारत ट्रेनों के लिये भोपाल यूनिट के ट्रैक्शन ब्लॉक में चल रहे कार्यों का निरीक्षण करने के साथ साथ न्यू ट्रॉन्सफार्मर एवं यूएचवी प्रयोगशाला विजिट किया तथा सम्बंधित महाप्रबंधकों से विभिन्न परियोजनाओं के बारे में चर्चा की। इसा अवसर पर राजीव सिंह कार्यपालक निदेशक उनके साथ मौजूद थे । अधिकारियों की एक बैठक में श्री मित्तल ने सभी महाप्रबंधकों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बीएचईएल भोपाल के सभी विनिर्माण विभागों में चल रहे कार्यों और प्रतिष्ठित ऑर्डरों के विषय में विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने बीएचईएल की इंजीनियरिंग क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि हमें सभी परियोजनाओं से सम्बंधित उपकरणों की समय से आपूर्ति करनी है और अपने उपकरणों की गुणता के दम पर बाजार में यह सिद्ध करना है कि हमारे उत्पाद विश्व के शीर्ष उत्पादों के समतुल्य है। हमें अपने उत्पादों की गुणवत्ता और उनके निर्बाध निष्पादन के बल पर अपने ब्राण्ड इमेज को दृढ़ बनाना है उन्होंने कहा कि बीएचईएल की इंजीनियरिंग क्षमता और यहां के कर्मचारियों की प्रतिबद्धता की जितनी प्रशंशा की जाए कम है। बीएचईएल भोपाल के पास ऑर्डर बुक पोजिशन बेहतर-ईडी राजीव सिंह: राजीव सिंह ने इस अवसर कहा कि बीएचईएल भोपाल के पास अच्छा ऑर्डर बुक है और सभी अधिकारी पर्यवेक्षक तथा कर्मचारी पूरे लगन से सभी कार्य समय से पूरा करने के साथ निर्धारित टर्न ओवर प्राप्त करेंगे। श्री सिंह ने सभी महाप्रबंधकों से कहा कि हमें किसी भी कीमत पर रीवर्क से बचना है और साथ ही हमें यह भी सुनिश्चित करना होगा कि किसी भी परियोजना में हमें पेनाल्टी न लगे।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR प्रक्रिया को ठहराया वैध, केंद्र को रिपोर्ट भेजने के निर्देश

चुनाव आयोग को विशेष पुनरीक्षण का अधिकार नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार...

भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, 11वीं की छात्रा थी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी...

मध्यप्रदेश में जमकर तप रहा नौतपा, 16 शहरों में 44 पार पारा, 3 दिन बारिश-आंधी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई...

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...