भोपाल।
जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब की नई कार्यकारिणी ने सोमवार को क्लब के अध्यक्ष महाप्रबंधक प्रदीप उपाध्याय से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर पूर्व महासचिव आरके प्रसाद और कोषाध्यक्ष संदीप सक्सेना ने नई कमेटी के महासचिव आर के खरे, सहसचिव एचके जोशी और कोषाध्यक्ष निशा वर्मा का परिचय कराया।
प्रदीप उपाध्याय ने सभी नवनियुक्त सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए नए सदस्यों को जोड़ने और क्लब के हित में किएटिव कार्य करने को कहा। महासचिव ने अध्यक्ष को आश्वासन दिया की आपके मार्गदर्शन में क्लब ऊँचाई तक जाएगा। इस मौके पर उन्होंने क्लब की बेसिक जरूरतों जिसमें प्रमुख रुप से महिला टॉयलेट न होने के बारे में अध्यक्ष को अवगत कराया।
