18.3 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभेल न्यूज़जब हमारे हाथों में तिरंगा होता है तो मन आनंद से भरा...

जब हमारे हाथों में तिरंगा होता है तो मन आनंद से भरा होता है : श्रीमती कृष्णा गौर

Published on

-गोविंदपुरा विधानसभा में निकली 10 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा, उमड़ा जनसैलाब

भोपाल

हम जानते हैं कि स्वतंत्रता दिवस के दिन हमारे शूरवीरों के पराक्रम का हमारे बलिदानियों के बलिदान का और हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष को याद करने का दिन है। इस दिन वीर सेनानियों को याद करे, स्मरण करें, जिन्होंने हमें आजादी दिलाई। यह बात गोविंदपुरा विधानसभा में तिरंगा यात्रा के समापन अवसर पर पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कही।

उन्होंने आगे कहा कि बलिदानियों के उस खून की धारा को भी आज याद करें, क्योंकि अगर बलिदानियों ने अपना बलिदान ना दिया होता तो शायद आज हमें आजादी ना मिली होती और इसीलिए जो आजादी हमें मिली है, इसके बहुत बड़ी कीमत हमने चुकाई है। आज आजादी के साथ खुली हवा में हम सांस ले रहे हैं, हजारों लाखों हमारे भारत माता के वीर सपूतों ने अपने जीवन का बलिदान दिया है तब जाकर आज हमें यह आजादी नसीब हुई है।

आज हम गर्व के साथ कहते हैं कि हमारा भारत वर्ष स्वतंत्र भारत है, लेकिन हमको गर्व इस बात का भी होता है कि सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा हम बुलबुले हैं इसकी यह गुलिस्तां हमारा। वास्तव में यह पंक्तियां इस बात का प्रमाण है कि हमारे भारतवर्ष को पूरी दुनिया में एक नई पहचान देने का काम हुआ है हमारे भारतवर्ष की संस्कृति परंपराएं भाषा अनेक होने के बावजूद भी अनेकता में एकता, यही हमारे भारत की विशेषता है। हम गर्व के साथ कहते हैं कि भारत दुनिया में सर्वश्रेष्ठ कहलाता है और इसलिए ऐसे सर्वश्रेष्ठ भारतवर्ष में एक आदर्श नागरिक बनकर भारत माता की सेवा करने का सौभाग्य हमको मिला है ।

आज देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी जिस प्रकार से देश को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं एक विकसित भारत बनाने का काम कर रहे हैं, 2047 तक भारत न केवल विकसित भारत बनेगा बल्कि वह विश्व का नेतृत्व करने वाला भारत बनेगा। आज हमने तिरंगा यात्रा निकाली, तिरंगे की शान के लिए हमारे पुरखे और पूर्वजों ने अपने जीवन का बलिदान दिया। इस तिरंगे की आन बान और शान को हम कभी काम नहीं होने देंगे। हम अपने-अपने घर पर तिरंगा लहराएंगे।

Latest articles

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

10वीं और 12वीं का परिणाम रहा 100 फीसदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील सोच से मिल रही नई पहचान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील और समावेशी सोच को धरातल पर साकार करता...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...