24.9 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभेल न्यूज़जीवन में जिसने योग अपनाया फिर कभी कोई कष्ट उसने नहीं पाया:...

जीवन में जिसने योग अपनाया फिर कभी कोई कष्ट उसने नहीं पाया: श्रीमती कृष्णा गौर

Published on

भोपाल

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने शनिवार को भोपाल के कमला पार्क स्थित रविंद्रनाथ पुस्तकालय में गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में पांच विभूतियों को राज्य स्तरीय जीवन शैली सम्मान से सम्मानित किया। डा. गांगुली योग विद्यापीठ संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि, जीवन में जिसने योग अपनाया फिर कभी कोई कष्ट उसने नहीं पाया। मेरे सभी सम्माननीय जन जो यहां संस्था से जुड़कर योग को अपने जीवन में अपना कर अपने जीवन को स्वस्थ रख रहे हैं, सभी को बहुत-बहुत बधाई।

भोपाल शहर में योग का पर्याय समझे जाने वाले योग गुरु डॉ . गांगुली जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए, उन्हें कोटि-कोटि स्मरण करते हैं। हम सभी उनके विचारों को उनके कार्यों को हमेशा भोपाल में और पूरे मध्य प्रदेश में जीवित रखने का काम करेंगे। डॉ. पवन गुरु को भी बहुत-बहुत धन्यवाद जो कि 50 वर्षों से हमारी संस्कृति की एक ऐसी महान विद्या को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। यहां आने वाली जनमानस वास्तव में इसका लाभ लेकर एक आदर्श जीवन जीने का काम कर रहे हैं। इस संस्था में आने के बाद जो लाभ लोगों को मिला, जो परिणाम उनको दिखाई दिए। इसलिए योग हमारे जीवन और शरीर के लिए बहुत आवश्यक है।

मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि सभी सम्मानित विभूतियों ने उत्कृष्ट कार्य करते हुए समाज के लिए एक आदर्श स्थापित किया है। विधायक श्री भगवान दास सबनानी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया । जीवन शैली सम्मान से सम्मानित विभूतियों में संयुक्त संचालक जनसंपर्क एवं लेखक श्री अशोक मनवानी, सर्जन डॉ अतुल अग्रवाल, पत्रकार श्री शशांक दुबे और एवरेस्ट की चढ़ाई चढ़ने वाली श्रीमती ज्योति रात्रे शामिल थी। इस दौरान अनेक योग साधकों ने अपने योग गुरु डॉक्टर पवन गुरु और श्रीमती ममता गुरु का सम्मान किया।

Latest articles

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

10वीं और 12वीं का परिणाम रहा 100 फीसदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील सोच से मिल रही नई पहचान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील और समावेशी सोच को धरातल पर साकार करता...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...