डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रेसीडेंट जोसफ़ रौबिनेट बाइडन ने आगामी अमरीका के चुनाव में कमला हैरिस के नाम पर मुहर लगने से साफ हो गया है कि वह डेमोक्रेटिक पार्टी के अन्य सदस्यों के दबाव में और अपनी बढ़ती उम्र के बीच चुनाव से बाहर हो गए हैं परंतु यह अभी तय नहीं हुआ है कि डेमोक्रेटिक पार्टी का उम्मीदवार कोन होगा. अगस्त 19 को डेमोक्रेटिक पार्टी अपने प्रेसिडेंट नॉमिनी को घोषित करेगी और इस बात की पुष्टि अभी नहीं हें कि कमला हैरिस ही नॉमिनी रहेंगी.
अक्टूबर 20 1964 को कैलिफोर्निया में कमला हैरिस का जन्म 21:28 बजे मिथुन लग्न में हुआ. राहु लग्न में मंगल के नक्षत्र में है और मंगल वर्गोत्तम भाग में है तथा राहु महादशा भी चल रही हैं यह उनके लिए प्रारंभिक शुभ समय दिखाई होता दिख रहा है. अन्तर दशा शुक्र की है और उस पर शनि की दृष्टि राजयोग हैं क्योंकि यह दुस्थान समसप्तक का योग बना रहा है.
डोनाल्ड ट्रम्प की कुंडली 14 जून 1946 सिंह लग्न और वृश्चिक राशि की बनती है और गुरु की महादशा में शुक्र की अंतर दशा मार्च 24 से नवंबर 26 तक हैं. गुरु द्वितीय भाव में और शुक्र बारहवें हानि भाव में श्रेष्ठ स्थिति में नहीं कहा जा सकता है. कुल मिलकर यह कहा जा सकता है कि अगर कमला हैरिस ही डेमोक्रेटिक पार्टी की नॉमिनी होती हैं तब यह चुनाव डोनाल्ड ट्रम्प के लिए बहुत चुनौति भरा रह सकता है.
सुभाष सक्सेना
ज्योतिषाचार्य
