19.5 C
London
Saturday, June 13, 2026
Homeभेल न्यूज़महिलाओं ने होली गीतों पर सांस्कृतिक नृत्य किया, बच्चों ने दीं सांस्कृतिक...

महिलाओं ने होली गीतों पर सांस्कृतिक नृत्य किया, बच्चों ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

Published on

— असाटी समाज ने मनाया होली मिलन समारोह

भेल भोपाल।

असाटी समाज समिति, भोपाल द्वारा रविवार को समाज के निर्माणाधीन भवन, कोकता ट्रांसपोर्ट नगर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुधीर अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष, वैश्य महासम्मेलन एवं पूर्व राज्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन थे। विशेष अतिथि रमेश असाटी(दमोह) पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अभा असाटी महासभा तथा विशेष आमंत्रित सदस्य योगेश गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष -वैश्य महासम्मेलन थे। इस अवसर पर विशेष आमंत्रित सदस्य आरआर असाटी (सलाहकार महासभा एवं संरक्षक वैश्य महासम्मेलन) अशोक गुप्ता (अंबर) महामंत्री वैश्य महासम्मेलन थे।

कार्यक्रम में अतिथियों तथा सभी समाज बंधुओं का गुलाल एवं तिलक से सम्मान व स्वागत किया गया। सुधीर अग्रवाल ने कार्यक्रम में महिलाओं की अच्छी उपस्थिति की तारीफ की एवं समाज के इस तरह आयोजन के महत्व को बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम सभी को संगठित रहने के लिए प्रेरित करते हैं। वैश्य महासभा में असाटी समाज को उन्होंने महत्वपूर्ण घटक बताया साथ ही उन्होंने बच्चों को मोबाइल के दुष्प्रभाव से बचाने हेतु भी सचेत किया।

इस अवसर पर अशोक गुप्ता असाटी विधायक प्रतिनिधि ने सभी को राजधानी भोपाल निर्माणाधीन अखिल भारतीय स्तर भवन की रूपरेखा से लेकर चल रहे निर्माण तक की जानकारी से विस्तृत रूप से अवगत कराया। कार्यक्रम में महिलाओं ने होली गीतों पर सांस्कृतिक नृत्य किया। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर संजीव असाटी,राम असाटी, मणिकांत असाटी, दिनेश असाटी, दीपक नायक, भूषण असाटी, दीपक असाटी, आरपी असाटी, अरविंद असाटी, विनोद नायक, प्रहलाद असाटी, अक्षय गुप्ता, राम शंकर असाटी, अशोक नायक, राजकुमार गुप्ता, सीए अमित असाटी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक असाटी ने एवं आभार प्रदर्शन दीपक असाटी ने किया।

Latest articles

मध्यप्रदेश में पटवारियों के ऑनलाइन होंगे आवेदन, अंतर-जिला स्थानांतरण की नई नीति जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के राजस्व विभाग ने पटवारियों के अंतर्जिला संविलियन (जिला परिवर्तन) के...

असम में एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत, लैंडिंग के दौरान आग लगी

जोरहाट। असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग...

वक्फ बोर्ड भारत छोड़ो’ अभियान के तहत राजधानी में रैली, पुतला दहन

भोपाल। राजधानी के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर शुक्रवार को भारतीय गण वार्ता पार्टी (भगवा...

आंधी-बारिश का कहर: दीवार गिरने से तीन की मौत, ऑटो पलटने से महिला ने गंवाई जान

भोपाल। मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियों के बीच शुक्रवार को तेज आंधी और बारिश...

More like this

भेल की इंसेंटिव स्कीम की समीक्षा के लिए 3 जुलाई को भोपाल में होगी संयुक्त समिति की बड़ी बैठक

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय, नई दिल्ली के अतिरिक्त महाप्रबंधक एवं...

बेहतर ईलाज का भरोसा दिलाकर सोनागिरी के बीमा अस्पताल को 3 साल पहले सुपर स्पेशलिस्ट तो बना दिया लेकिन सुविधाऐं नदारद

भोपाल और मंडीदीप के 4 लाख बीमित परिवार कराता है भोपाल। केंद्र सरकार के कर्मचारी...

भेल को मिला डीवीसी से बड़ा प्रोजेक्ट: दुर्गापुर में 800 मेगावाट के सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर स्टेशन के लिए मिली हरी झंडी

नई दिल्ली/भोपाल। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की अग्रणी महारत्न कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड...