भोपाल।
बीएचईएल के योग रिसर्च सेंटर पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जा रहा है। 21 जून प्रातः 6.30 से 8.00 बजे तक योग रिसर्च सेंटर कस्तूरबा चिकित्सालय, हबीबगंज भेल पर किया जाएगा। इसे लेकर योग रिसर्च सेंटर पर योगाभ्यास किया गया। डाक्टर रश्मि परमहंस अध्यक्ष, योग रिसर्च सेंटर भेल ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संगीता रामनाथन, अध्यक्षा भेल लेडिज क्लब होंगी और विशिष्ट अतिथि डाक्टर अल्पना तिवारी, सीएमएस, कस्तूरबा चिकित्सालय होगी। योग क्रियाओं का अभ्यास स्वामी अमृत बिन्दु, योग शिक्षक के द्वारा करवाया जाएगा।
योग रिसर्च सेंटर के योग शिक्षक स्वामी अमृत बिन्दु जी जो बिहार योग विद्यालय मुंगेर से योग में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स कर यहां पर लोगों को पिछले 18 वर्षों से योग की विभिन्न क्रियाओं जैसे आसन, प्राणायाम, ध्यान और योगनिद्रा का अभ्यास करवा रहे हैं। यहां पर योग सिखने के लिए कस्तूरबा चिकित्सालय से रेफर मरीज़, डॉक्टर, अधिकारी, पर्यवेक्षक, कर्मचारी, बच्चे और बुजुर्ग पुरुष और महिला सभी योग साधना करने आते हैं और स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करते हैं।
