भोपाल
शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के जन्मदिवस पर श्रमिक नेता दीपक गुप्ता एवं गोविंदपुरा युवा कांग्रेस नेताओं ने बीमा अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं वहां के स्टाफ को फल वितरित कर सेवा दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर श्रमिक नेता दीपक गुप्ता, निशांत नंदा, ओंकार सिंह, लालबहादुर, सुशील प्रजापति, उपेंद्र सिंह, वीरु लाहौरी, अर्जुन परमार सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।
