9.2 C
London
Saturday, April 11, 2026
Homeभोपालपार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

Published on

भोपाल

टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने चालक के गले पर चाकू से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया है, हालांकि आरोपी अभी फरार है। पुलिस के अनुसार घायल युवक नईम उल्लाह (32) पिता अब्दुल लतीफ है, जो सवारी ऑटो चलाकर गुजर-बसर करता है। घटना गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे कपड़ा मार्केट स्थित ऑटो स्टैंड के पास हुई। बताया जा रहा है कि नईम उल्लाह ऑटो स्टैंड पर सवारी का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान वहां टेबल लगाकर कारोबार करने वाला युवक शत्रु शराब के नशे में पहुंचा और ऑटो हटाने को लेकर विवाद करने लगा।

उसका कहना था कि वह वहां दुकान लगाता है, इसलिए ऑटो वहां से हटाया जाए। कुछ देर बाद दोनों के बीच बहस बढ़ गई और विवाद मारपीट में बदल गया। इसी दौरान आरोपी शत्रु ने चाकू निकाल लिया और ऑटो चालक पर हमला कर दिया। चाकू का एक वार नईम उल्लाह के गले के पास लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले के दौरान आरोपी ने ऑटो को भी नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घायल चालक की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Read Also :- एम्पलायर्स पेंशन 1995 समन्वय समिति की बैठक गोवा में, ईपीएफओ दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन की भरी हुंकार

Latest articles

जम्बूरी मैदान में 20 अप्रैल को होगा 51 कन्याओं का सामूहिक विवाह, गृहस्थी के लिए मिलेगी 50 हजार की सामग्री

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र के अंतर्गत जम्बूरी मैदान, आनंद नगर में आगामी 20...

सीएम विष्णु देव साय ने किया “बिरहोर जननायक” पुस्तक का विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय...

कृषि क्षेत्र के सशक्त इकोसिस्टम के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट' (ग्राम 2026) के कर्टेन रेज़र...

पीएम मोदी 21 अप्रैल को करेंगे बालोतरा का दौरा, देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी सह पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का होगा शुभारंभ

जयपुर/बालोतरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 21 अप्रैल को प्रस्तावित अपनी बालोतरा यात्रा के दौरान...

More like this

जम्बूरी मैदान में 20 अप्रैल को होगा 51 कन्याओं का सामूहिक विवाह, गृहस्थी के लिए मिलेगी 50 हजार की सामग्री

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र के अंतर्गत जम्बूरी मैदान, आनंद नगर में आगामी 20...

गेहूं-धान से आगे बढ़ें किसान, अपनाएं इंटीग्रेटेड फार्मिंग: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह

भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय कृषि को लाभ का धंधा...

मप्र में थमा आंधी-बारिश का दौर, अब सताएगी भीषण गर्मी, 6 डिग्री तक बढ़ेगा पारा

भोपाल। मप्र में अप्रैल के पहले पखवाड़े में देखने को मिले आंधी, बारिश और...