11.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभोपालराजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

Published on

भोपाल

राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग किशोरियों के लापता होने के मामले सामने आए हैं। इन घटनाओं के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है, वहीं पुलिस ने सभी मामलों में गुमशुदगी दर्ज कर किशोरियों की तलाश शुरू कर दी है। पहला मामला ऐशबाग थाना क्षेत्र के पुष्पा नगर का है, जहां रहने वाले बालक दास की 12 वर्षीय पुत्री साक्षी पास के स्कूल में कक्षा 9वीं की छात्रा है। वह गुरुवार को सहेली के घर जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, परंतु कोई सुराग नहीं मिला। दूसरा मामला हबीबगंज थाना क्षेत्र के पीसी नगर मल्टी का है। यहां रहने वाली कांता गायकरवाड़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री आकांक्षा भी गुरुवार सुबह सहेली के घर जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। इसी थाना क्षेत्र की अरेरा कॉलोनी से भी 16 वर्षीय नेहा राजपूत के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई है। वहीं हनुमानगंज क्षेत्र के रविदासपुरा में रहने वाले रविदास की 14 वर्षीय पुत्री नंदनी बुधवार रात घर से कहीं चली गई और गुरुवार तक वापस नहीं लौटी। करोंद थाना क्षेत्र के रतन कॉलोनी में रहने वाली तारा अहिरवार ने भी पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री खुशबू, जो पास के स्कूल में कक्षा 12वीं की छात्रा है, गुरुवार सुबह स्कूल गई थी लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी।

इसके अलावा नीलबड़ क्षेत्र से भी 17 वर्षीय छात्रा ऐश्वर्या के लापता होने का मामला सामने आया है। वह भी गुरुवार सुबह घर से निकली थी और देर रात तक वापस नहीं लौटी। पुलिस ने सभी मामलों में गुमशुदगी दर्ज कर किशोरियों की तलाश तेज कर दी है और आसपास के क्षेत्रों में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Read Also :- मैट्रिमोनियल साइट से शादी का झांसा देकर 50 लाख ठगे

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...