13.9 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeभोपालबीजेपी मछुआरा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने भेंट कर जताया आभार

बीजेपी मछुआरा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने भेंट कर जताया आभार

Published on

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा माझी मछुआ समुदाय के महेश केवट को मछुआ कल्याण बोर्ड और श्याम निषाद को मछुआरा प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है। इस नई जिम्मेदारी के बाद दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय और मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर वरिष्ठ नेतृत्व से सौजन्य मुलाकात की।

इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं मुख्यमंत्री मोहन यादव से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और अपनी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति के लिए शीर्ष नेतृत्व का सहृदय धन्यवाद व आभार ज्ञापित किया। शीर्ष नेतृत्व ने भी दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए समाज कल्याण और संगठन की मजबूती के लिए एक नए संकल्प के साथ काम करने की शुभकामनाएं दीं। इस हर्षोल्लास के अवसर पर मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और समर्थक भोपाल पहुंचे, जिन्होंने धन्यवाद आभार कार्यक्रम को सफल बनाया।

मुलाकात और बधाई देने वालों में पूर्व मंत्री मोती कश्यप, पूर्व राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त व पूर्व जिला अध्यक्ष राजू बाथम, पूर्व जिला मंत्री सुरेश बाथम और मछुआरा प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश सह संयोजक विनोद कुमार बाथम मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही प्रकोष्ठ के पूर्व जिला संयोजक पिंटू केवट, संदीप बाथम, देवी सिंह पहलवान, लोटन जी, भोपाल ग्रामीण के पूर्व मंडल महामंत्री खेमचंद केवट, आगर के पूर्व जिला मंत्री कमल , राधौगढ़ से भारतीय मजदूर संघ कार्यसमिति सदस्य नंदकिशोर (नंदू भैया), मध्य प्रदेश समन्वय समिति से श्रीमती मीना रायकवार और समाजसेवी रामस्वरूप जी सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए तमाम कार्यकर्ताओं ने महेश केवट और श्याम निषाद को पुष्पमाला पहनाकर बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Latest articles

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

More like this

पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने के लिए मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने आयोजित की ‘वेण्डर मीट’

भोपाल। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा अपनी क्रय प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, दक्षता और...

देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: निर्माणाधीन कारखाने में चल रहा था बारूद का खेल, श्रम विभाग की जांच में हुए बड़े खुलासे

भोपाल। मप्र के देवास जिले के टोंककलां में हुए भीषण पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले...

महंगाई का बड़ा झटका: देश भर में पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपये महंगा, मध्य प्रदेश में आसमान पर पहुंचे दाम

भोपाल। देश भर में ईंधन की कीमतों में हुई भारी बढ़ोतरी का सीधा असर...