15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeभोपालशाहबाज डिवीजन द्वारा “शौर्य रन 2026” के तहत सागर ट्रेल रन का...

शाहबाज डिवीजन द्वारा “शौर्य रन 2026” के तहत सागर ट्रेल रन का भव्य आयोजन

Published on

भोपाल

सागर भारतीय सेना  के तत्वावधान में शाहबाज डिवीजन द्वारा “शौर्य रन 2026” थीम के अंतर्गत “सागर ट्रेल रन 2026” का 7 मार्च को सागर सैन्य स्टेशन में भव्य आयोजन किया गया। इस दौड़ में सैनिकों और स्थानीय नागरिकों सहित लगभग 1150 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर एकता, फिटनेस और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। दौड़ का आयोजन सागर सैन्य स्टेशन के रमणीय और मनोहारी वातावरण में किया गया। विंध्याचल रेंज की प्राकृतिक वादियों से होकर गुजरने वाले क्रॉस कंट्री मार्ग, सुव्यवस्थित सैन्य प्रशिक्षण मैदान और हरित-स्वच्छ पर्यावरण ने प्रतिभागियों को एक अनूठा और प्रेरणादायी अनुभव प्रदान किया। प्राकृतिक सौंदर्य और अनुशासित सैन्य वातावरण के समन्वय ने आयोजन को विशेष गरिमा दी। प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

5 किमी महिला वर्ग में अंजिली अहिरवार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 12 किमी महिला वर्ग में शीतल कुशवाहा विजेता रहीं। 12 किमी पुरुष वर्ग (35 वर्ष से कम आयु) में सनी प्रजापति प्रथम रहे, जबकि 12 किमी पुरुष वर्ग (35–50 वर्ष आयु) में सईद सेहजाद रज़ा ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की नागरिक श्रेणी में सुरेन्द्र ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी उत्कृष्ट फिटनेस और धैर्य का प्रदर्शन किया। शाहबाज डिवीजन द्वारा की गई सूक्ष्म योजना, सुदृढ़ प्रशासनिक प्रबंधन और प्रभावी समन्वय के कारण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतिभागियों, विशेषकर स्थानीय नागरिकों के उत्साह को देखते हुए यह निर्णय लिया गया कि “सागर ट्रेल रन” का आयोजन अब प्रतिवर्ष नवंबर–दिसंबर माह में नियमित रूप से किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार Indian Army न केवल देश की सीमाओं की सुरक्षा करती है, बल्कि समाज के साथ सकारात्मक जुड़ाव के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। “शौर्य रन 2026” इसी दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ, जिसने युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और देशसेवा के प्रति प्रेरित किया।

Read Also :- पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हम

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...