19.5 C
London
Wednesday, July 30, 2025
Homeभोपाल575 CCTV, 6 पुलिस टीम और 4100 KM का सफर; पुलिस ने...

575 CCTV, 6 पुलिस टीम और 4100 KM का सफर; पुलिस ने जमीन-आसमान एक पकड़ा चोर

Published on

राजगढ़

पुलिस ने 425 क्विंटल मक्का चोरी का मामला सुलझा लिया है। यह चोरी 21 दिसंबर को खिलचीपुर में हुई थी। मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी हनुमान तेली है। आरोपियों ने फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया था। ट्रक और चेसिस नंबर भी फर्जी थे। पुलिस ने 4100 किलोमीटर का सफर तय किया और 575 CCTV फुटेज देखे। आखिरकार 9 दिन की कड़ी मेहनत के बाद आरोपियों को पकड़ लिया गया। चोरी का मक्का भी बरामद कर लिया गया है।

शातिर दिमाग थे अपराधी
21 दिसंबर को व्यापारी ओम गुप्ता ने हरियाणा मक्का भेजने के लिए ट्रांसपोर्ट बुक किया था। लेकिन मक्का गायब हो गया और ट्रांसपोर्टर से संपर्क नहीं हो पा रहा था। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी आदित्य मिश्रा ने बताया कि आरोपियों ने फर्जी कागजातों का इस्तेमाल किया था। ट्रक और चेसिस नंबर भी फर्जी थे। बार-बार ट्रक के नंबर भी बदले गए। नए फोन और फर्जी सिम कार्ड का इस्तेमाल किया गया। यह सब पकड़े जाने से बचने के लिए किया गया था।

6 टीमें कर रही थीं मामले की जांच
पुलिस ने छह टीमें बनाकर जांच शुरू की। नौ दिन की कड़ी मेहनत के बाद आरोपियों का पता लगा। पुलिस ने करीब 4100 किलोमीटर का सफर तय किया। 575 CCTV कैमरों की फुटेज देखी। इसके बाद सात आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया।

ये हैं आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों में हनुमान तेली, महावीर कलाल, कन्हैयालाल गुर्जर, लक्ष्मण गुर्जर, कालूलाल, चेतराम और हरलाल शामिल हैं। चोरी का मक्का भी बरामद कर लिया गया है। गल्ला व्यापारी संगठन ने पुलिस टीम को सम्मानित किया।

कई और मामले भी आएंगे सामने
एसपी आदित्य मिश्रा ने बताया, ‘पूछताछ में पता चला कि हनुमान तेली ने 2017 में असम से 5 ट्रक कोयला भरकर बंगाल में बेचकर धोखाधड़ी की थी। वह हिमाचल प्रदेश में भी ट्रांसपोर्ट से जुड़ी कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। उन सभी थानों से संपर्क किया जा रहा है जहां उसके खिलाफ मामले दर्ज हैं। उसके बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।’

तीसरी तक पढ़ा है सरगना
हनुमान तेली गिरोह का सरगना है। वह सिर्फ तीसरी कक्षा तक पढ़ा है। लेकिन वह बहुत शातिर है। उसके खिलाफ धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। कई थानों की पुलिस उसे ढूंढ रही थी। लेकिन वह पुलिस की पकड़ से बाहर था। इस बार राजगढ़ पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। यह पुलिस की बड़ी कामयाबी है। इससे व्यापारियों को राहत मिलेगी।

Latest articles

रूस के कामचटका प्रायद्वीप में 8.8 तीव्रता का भीषण भूकंप, 4 मीटर ऊंची सुनामी जापान में 20 लाख लोग निकाले गए

रूस के कामचटका प्रायद्वीप में 8.8 तीव्रता का भीषण भूकंप, 4 मीटर ऊंची सुनामी!...

भारी बारिश के चलते स्कूलों में बुधवार को अवकाश घोषित

भेल भोपालभारी बारिश के चलते स्कूलों में बुधवार को अवकाश घोषित,राजधानी भोपाल के स्कूलों...

भेल कर्मचारियों को वेतन के साथ मिलेगा पीपीपी बोनस

भेल भोपालभेल कर्मचारियों को वेतन के साथ मिलेगा पीपीपी बोनस भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड...

More like this

महारत्न कंपनी बीएचईएल में ट्रेक्शन मोटर ब्लॉक में भरा पानी,जॉब को पहुंच रहा है नुकसान, शिकायत के बाद भी नहीं होती सुनवाई

केसी दुबे, भोपालमहारत्न कंपनी बीएचईएल में ट्रेक्शन मोटर ब्लॉक में भरा पानी,जॉब को पहुंच...

हज जाने वाले 65 साल से ज्यादा उम्र वालों को मिल सकेगी सहयात्री के साथ जाने की सुविधा

भोपाल।हज जाने वाले 65 साल से ज्यादा उम्र वालों को मिल सकेगी सहयात्री के...