13 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeभोपाल85 लाख कैश, 4 करोड़ की संपत्ति...टू-व्हीलर से ही चलता है करोड़पति...

85 लाख कैश, 4 करोड़ की संपत्ति…टू-व्हीलर से ही चलता है करोड़पति क्लर्क

Published on

भोपाल ,

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में EOW (आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ) के छापे में बेनकाब हुए चिकित्सा शिक्षा विभाग के क्लर्क हीरो केसवानी के मामले में नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं. EOW के सूत्रों से जानकारी मिली है कि हीरो केसवानी पर पिछले कुछ समय से नजर रखी जा रही थी. इस दौरान देखने मे आया कि हीरो केसवानी बैरागढ़ स्थित घर से मंत्रालय स्थित दफ्तर तक अपनी टू-व्हीलर से आता था. जिससे किसी को उसकी शानो शौकत के बारे में शक ना हो. पहली बार हीरो केसवानी तब शक के दायरे में आया जब उसने जीव सेवा संस्थान की बेशकीमती जमीन खरीदी. इस जमीन से जुड़े एक मामले पर पहले से EOW जांच कर रही है.

बता दें, EOW को अब तक हीरो केसवानी के घर की तलाशी के दौरान बड़ी संख्या में नगद, ज्वेलरी की रसीदें, जमीनों के कागजात समेत काफी चीजे मिली हैं. हीरो केसवानी के घर से लगभग 85 लाख रूपये नगद जब्त किये जा चुके हैं. इसके अतिरिक्त करोड़ों रुपये की जमीन और मकान के दस्तावेज जब्त किए गए हैं. हीरो केसवानी के घर से जमीनों के सौदों के अनुबंध से संबंधित कई दस्तावेज बरामद किए गए. आरोपी के पास लगभग 4 करोड़ रुपये की संपत्ति होने से संबंधित दस्तावेज भी मिले.

EOW की टीम हीरो केसवानी के तीन मंजिला आलीशान भवन और इसके हर फ्लोर में आलीशान इंटीरियर और सजावट के काम को देखकर दंग रह गई. घर के हर कमरें में पेनलिंग और वुडवर्क कराया गया है. छत पर आलीशान पेन्ट हाउस बनाया गया है. हीरो केसवानी का बैरागढ़ स्थित यह भवन की कीमत 1.5 करोड़ रुपये आंकी जा रही है. हीरो केसवानी ने बैरागढ़ के आस-पास विकसित हो रही कॉलोनियों में मंहगें प्लॉट खरीदे हैं. हीरो केसवानी ने अधिकांश संपत्ति पत्नी के नाम खरीदी और कई बेची गई.

हीरो केसवानी व उसके परिजनों के बैंक खातों में भी लाखों रुपये मिले. आरोपी की पत्नी जिसकी कोई स्वतंत्र आय का साधन नहीं है. उसके बैंक खाते में लाखों रुपये नगद जमा मिले. आरोपी के घर से लाखों के सोने के जेवर रसीदें भी बरामद हुई हैं. आरोपी के घर तीन चार गाड़ियां और एक एक्टिवा स्कूटर मिला है.

Latest articles

कॉकरोच पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत बोले- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरी नहीं मिलती

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में...

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

बुजुर्गों की तीर्थाटन की मनोकामना को साकार कर रही सरकार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमनाथ यात्रा ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार शाम जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन...

More like this

कर्ज के तनाव में युवक ने खाया सल्फास, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

भोपाल। राजधानी के मंगलवारा थाना इलाके में कर्ज के बोझ और तकादेदारों की कथित...

रायसेन के सेहतगंज टोल प्लाजा के पास दो बसों में आमने-सामने भीषण भिड़ंत, राष्ट्रीय कवि सहित 3 यात्रियों की मौत

भोपाल। रायसेन जिले के खरबई थाना चौकी क्षेत्र अंतर्गत सेहतगंज टोल प्लाजा के पास...