14.9 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeभोपालयूपी के बाद 'एमपी में का बा', सीएम शिवराज पर नेहा राठौर...

यूपी के बाद ‘एमपी में का बा’, सीएम शिवराज पर नेहा राठौर ने साधा निशाना

Published on

भोपाल,

लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने यूपी के बाद अब मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अपने चिरपरिचत अंदाज़ में ‘एमपी में का बा’ गाने से शिवराज सरकार पर सवाल उठाए हैं. सीधी पेशाबकांड को आधार बनाते हुए नेहा सिंह राठौर ने नया गाना बनाया है. इसके अलावा अपने गाने के जरिए नेहा सिंह राठौर ने महाकाल लोक घोटाला, पटवारी भर्ती घोटाला, व्यपामं घोटाले पर शिवराज सिंह चौहान को घेरा है.

नेहा सिंह राठौर ने अपने ‘एमपी में का बा’ गाने में शिवराज सिंह चौहान की लाड़ली बहना योजना पर भी निशाना साधा है. नेहा ने कहा है कि लाड़ली बहना को रोजगार दो-एक हज़ार रूपए नहीं है. गाने के अंत में नेहा सिंह राठौर ने विवादित पंक्तियां गाते हुए शिवराज सिंह चौहान की तुलना कंस और शकुनि से की है और उन्हें कलयुग का मामा बताया है.

पेशाबकांड पर विवादित ट्वीट के चलते नेहा पर एफआईआर
आपको बता दें की सीधी पेशाब कांड पर विवादित ट्वीट करने के बाद नेहा सिंह राठौर के खिलाफ भोपाल समेत एमपी के कई शहरों में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है. सीधी पेशाबकांड को लेकर नेहा सिंह ने एक ट्वीट किया था, जिसमें पेशाब करता हुआ व्यक्ति RSS जैसी ड्रेस पहने नजर आ रहा है.

तस्वीर ट्वीट करने के साथ ही नेहा सिंह ने लिखा था ‘MP में का बा…? Coming Soon.’ ट्विटर पर इस पोस्ट को लेकर कुछ लोगों ने आलोचना शुरू कर दी थी. इसके बाद भोपाल के हबीबगंज थाने में सूरज खरे नाम के शख्स ने शिकायत की थी. इस शिकायत के आधार पर धारा 153(A) के तहत लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई. बता दें कि नेहा सिंह राठौर ‘यूपी में का बा’ गीत को लेकर चर्चा में आ चुकी हैं.

यह है सीधी कांड
बता दें कि, मध्य प्रदेश के सीधी जिले से एक वीडियो सामने आया था. वीडियो में एक युवक पर प्रवेश शुक्ला नाम का आरोपी पेशाब करता दिखाई दे रहा था. इस मामले की जब पड़ताल की गई तो पता चला कि पेशाब करने वाला युवक बीजेपी नेता है. वह बीजेपी विधायक केदार शुक्ला का प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला है. हालांकि, बीजेपी विधायक ने खुद प्रवेश से पल्ला झाड़ लिया. करीब एक हफ्ते पुराने इस वीडियो के सामने आने के बाद केस दर्ज कर लिया गया. आरोपी के खिलाफ धारा 294, 506 भारतीय दंड विधान 71 एससी एसटी एक्ट के तहत साथ ही एनएसए की कार्रवाई भी की गई.

Latest articles

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 12 की मौत, 30-40 मजदूर झुलसे

परिजनों का हंगामा, 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता...

More like this

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...

वर्धमान सिटी से दादाजी धाम मंदिर होते हुए रायसेन रोड तक सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन

भोपाल। वार्ड क्रमांक 62 में वर्धमान सिटी से दादाजी धाम मंदिर होते हुए रायसेन...

उत्कल सांस्कृतिक परिषद ने मनाया महा विषुव पणा संक्रांति उत्सव

भोपाल। उत्कल सांस्कृतिक परिषद द्वारा पिपलानी गुरुद्वारा चौक के निकट महा विषुव पणा संक्रांति...